• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंगा हुआ इलाज! लोहिया में अब मरीजों को नहीं मिलेगी मुफ्त उपचार की सुविधा

Writer D by Writer D
09/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Ram Manohar Lohia Hospital

Ram Manohar Lohia Hospital

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अब तक फ्री में मरीजों का उपचार कर रहे डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Dr. Ram Manohar Lohia ) में अब मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा नही मिलेगी।

संस्थान प्रशासन की दलील है कि यह बदलाव शासन के निर्देश पर किया गया है। और इसके लागू होने से संस्थान में उपचार सेवाओं के शुल्क में एकरुपता आएगी। यह बात और है कि इस बदलाव का सीधा असर संस्थान में रोजाना आने वाले 2500 हजार से ज्यादा मरीजो पर पड़ेगा।

आज से सरकारी चिकित्सालय में करनी होगी जेब ढ़ीली

संस्थान में OPD समेत इलाज के लिए मरीजों को पैसे खर्च करने पड़ेंगे। यह नियम संस्थान के शहीद पथ के।नजदीक बने मातृ और शिशु रेफेरल यूनिट में भी लागू होगा। बड़ी बात यह है कि OPD के अलावा IPD यानी मरीज को भर्ती करने पर भी अब शुल्क देना पड़ेगा।

दरअसल अभी तक संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक में भर्ती होने वाले मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है। महज एक रुपये के पर्चे पर OPD में डॉक्टर मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया करा रहे थे। बदलाव के बाद अब OPD के लिए 100 रुपये का पहला रजिस्ट्रेशन कराना होगा। हालांकि इमरजेंसी में मरीजों को अभी भी फ्री उपचार की सुविधा मिलना जारी रहेगी।

भर्ती के वक्त चुकाने होंगे ढाई हजार

अभी तक हॉस्पिटल ब्लॉक में भर्ती मरीजों को मुफ्त इलाज मिलता है। एक रुपये के पर्चे पर ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को सलाह और मुफ्त दवाएं दे रहे थे। जांच शुल्क भी नहीं था। अब ओपीडी से भर्ती होने वाले मरीजों को शुरुआत में 2500 रुपये जमा करने होंगे। इलाज के दौरान इसमें रोजाना के हिसाब से रुपये की कटौती होती रहेगी। अभी मरीजों की MRI जांच 2500 रुपये में हो रही है। एक्सरे, सीटी स्कैन जांच मुफ्त है। खून की जांचें भी फ्री हो रही हैं।

रोजाना 2500 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते है

दरअसल लोहिया संस्थान का अस्पताल में साल 2019 में विलय हुआ था। अभी तक हॉस्पिटल ब्लॉक में मरीजों को मुफ्त इलाज मिल रहा था। जबकि संस्थान के सुपर स्पेशियालिटी ब्लॉक में इलाज का शुल्क चुकाना पड़ रहा है। शासन ने दोनों संस्थानों में इलाज और शुल्क की व्यवस्था एक करने के निर्देश दिए थे। संस्थान प्रशासन के इस फैसले का असर रोजाना OPD में आने वाले करीब 2500 से ज्यादा मरीजो पर पड़ेगा

अमरनाथ हादसा: सैलाब में अबतक 16 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से ज्यादा लापता

अभी तक हॉस्पिटल ब्लॉक में भर्ती होने वाले मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है। एक रुपये के पर्चे पर ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को सलाह व मुफ्त दवाएं उपलब्ध करा रहे थे। जांच का शुल्क भी मरीजों से नहीं लिया जा रहा था। अब मरीजों को इलाज के एवज में पैसे खर्च करने होंगे।

लोहिया संस्थान (Dr. Ram Manohar Lohia )के हॉस्पिटल ब्लॉक में विभागों का होता है संचालन

हॉस्पिटल ब्लॉक में करीब 400 बेड हैं। इसमें मेडिसिन, हड्डी, डेंटल, जनरल सर्जरी, ईएनटी, मानसिक, त्वचा, नेत्र समेत दूसरे विभागों का संचालन हो रहा है। ज्यादातर विभागों में मरीज भर्ती किए जा रहे थे। ओपीडी में रोजाना दो से तीन हजार मरीज आ रहे हैं।

सेवाएं दरें (रुपये में)

ओपीडी 100

बेड शुल्क 250

सीटी स्कैन 1000 से 6000

एमआरआई 3500 से 9000

एक्सरे 150 से 600

CBC 165

विटामिन डी 800

विटामिट बी-12 — 330

एलएफटी 125

थायराइड 360

यूरिन कल्चर 250

Tags: Dr. Ram Manohar LohiaLucknow News
Previous Post

अमरनाथ हादसा: सैलाब में अबतक 16 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से ज्यादा लापता

Next Post

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में तिरंगा आधा झुका

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Next Post
tricolor

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में तिरंगा आधा झुका

यह भी पढ़ें

Abbas Ansari

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को बड़ी राहत, कोर्ट ने बढ़ाई गिरफ्तारी वारंट की तारीख

27/07/2022
Covid vaccine

कोरोना का टीका नहीं लगवाने वाले होंगे वेतन से वंचित, आदेश जारी

27/05/2021
murder

बेटे ने मां की चाकू से गोदकर की हत्या

10/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version