• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमरनाथ हादसा: सैलाब में अबतक 16 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से ज्यादा लापता

Writer D by Writer D
09/07/2022
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Amarnath

Amarnath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू/नई दिल्ली। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर प्रशासन का निचले अमरनाथ गुफा (Amarnath Gufa) स्थल पर बादल फटने (Cloud brust) से प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान जारी है। अभी तक इस आपदा में 16 श्रद्धालुओं की मौत (Death) की पुष्टि हो चुकी है। 40 से ज्यादा श्रद्धालुओं के लापता होने की आशंका हैं। इस त्रासदी में 45 लोग घायल हुए हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की तीन टीमों (एक टीम में 30 जवान) के अलावा सेना की भी 10 रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया है।

#WATCH | Rescue operation in progress in the cloudburst-affected areas in #Amarnath, J&K

(Source: Chinar Corps- Indian Army) pic.twitter.com/bzMHNpnqCc

— ANI (@ANI) July 9, 2022

नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ने सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आइटीबीपी और पुलिस के साथ युद्धस्तर पर राहत अभियान शुरू किया है। डाग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद हालात पर नजर रखे हुए हैं। मलबे से निकाले जा रहे घायलों को सेना और सुरक्षाबलों के जवान कंधों पर लाद कर हेलीकाप्टरों तक पहुंचा रहे हैं। मलबे से 13 लोगों के शव बरामद हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने 13 शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सैलाब में दो दर्जन से अधिक टेंट और तीन लंगर बह गए हैं। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। इस त्रासदी में करीब 48 लोग घायल हुए हैं।

सड़क किनारे बैठे 6 बरातियों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, 6 की मौत

एनडीआरएफ की एक टीम पहले से पवित्र गुफा के पास तैनात है। दो टीमों को यात्रा मार्ग पर बरारी मार्ग, पंजतरणी से राहत अभियान को तेजी देने के लिए बुला लिया गया है। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स के डायरेक्टर जनरल अतुल करवाल हालात पर पैनी नजर रखे हुए हैं। सेना की उत्तरी कमान ने भी यहां राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीमें भी राहत और बचाव कार्य में सेना का सहयोग कर रही हैं।

16 confirmed deaths, about 40 still seem to be missing. No landslide, but rain continues, though no problem in rescue work. 4 NDRF teams with over 100 rescuers in rescue work. Besides, Indian Army, SDRF, CRPF & others continue to rescue: NDRF DG Atul Karwal#AmarnathCloudburst pic.twitter.com/D23oKK9EA8

— ANI (@ANI) July 9, 2022

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टेलीफोन पर पवित्र गुफा के आसपास के हालात के बारे में जानकारी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह का कहना है कि पवित्र गुफा के निकट राहत अभियान को तेजी देने के लिए केंद्र हर संभव सहयोग दे रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से हालात की जानकारी ली है। शाह ने कहा है कि एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है।

Tags: amarnath gufacloud burstJammu-Kashmir newsNational news
Previous Post

सड़क किनारे बैठे 6 बरातियों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, 6 की मौत

Next Post

महंगा हुआ इलाज! लोहिया में अब मरीजों को नहीं मिलेगी मुफ्त उपचार की सुविधा

Writer D

Writer D

Related Posts

glycerin
फैशन/शैली

ग्लिसरीन से बालों को भी बनाएं खूबसूरत, ऐसे करें इस्तेमाल

27/06/2026
scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Next Post
Ram Manohar Lohia Hospital

महंगा हुआ इलाज! लोहिया में अब मरीजों को नहीं मिलेगी मुफ्त उपचार की सुविधा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

देवभूमि से अयोध्या सहित चार शहरों के लिए शुरू हुई फ्लाइट, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

06/03/2024
FIR lodge

किशोरी पर बनाया जबरन धर्म परिवर्तन व गर्भपात का दबाव, केस दर्ज

02/08/2021

हवाई सफर पर लगी रोक हटी, 18 अक्टूबर से होगा उड़ानों का संचालन

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version