• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल से हैं परेशान, तो अपनाएं घरेलू उपाय

Writer D by Writer D
16/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आंखों ने नीचे पड़े काले घेरे से महिलाएं और पुरुष दोनों परेशान रहते हैं। डार्क सर्कल पड़ने का मुख्य कारण अधिक तनाव, खराब लाइफस्टाइल और खानपान, पूरी नींद न लेना, पानी कम पीना, कम्प्यूटर या लैपटॉप के सामने घंटो बैठे रहना,  हार्मोंस में बदलाव या फिर जेनेटिक समस्या भी हो सकती है।  डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके न जाने कितने पैसें बर्बाद कर देते हैं और डार्क सर्कल वैसे के वैसे ही दिखाई देते हैं। हालांकि, आप चाहे तो कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इनसे बिना किसी साइड इफेक्ट के इन काले घेरों से निजात पा सकते हैं।

डार्क सर्कल से निजात पाने के घरेलू उपाय

खीरा

खीरा में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आसानी से डार्क सर्कल को खत्म करने में मदद करते हैं। इसलिए कुछ खीरे की स्लाइस काट लें। इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। तय समय के बाद निकाल कर इन्हें आंखों के ऊपर 10 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद पानी से आंखों से धो लें। आपको आंखों के तनाव से तुरंत लाभ मिलेगा।

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है तो डार्क सर्कल को कम  करने में मदद करता है। इसके लिए आधा टमाटर  के रस में थोड़ा सा नींबू के रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाज इसे कॉटन बॉल में लगाकर काले घेरे में रख दें। करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

गुलाब जल

गुलाब जल आपकी स्किन को हेल्दी रखने के साथ-साथ अन्य समस्याओं से भी निजात दिलाता है। डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए आप कॉटन बॉल में थोड़ा सा गुलाब जल लगाकर डार्क सर्कल में रख लें। 15-20 मिनट रखे रहने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसे आप रोजाना कर सकते हैं।

बादाम का तेल

बादाम के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो स्किन को फिर से हेल्दी करने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना सोने से पहले थोड़ा सा बादाम तेल लेकर आंखों के नीचे लगाकर हल्के हाथो से मालिश करें। दूसरे दिन चेहरे को धो लें।

आलू

आलू विटामिन सी का एक स्रोत माना जाता है यह स्किन ग्लो करने का भी काम करता है। इसके साथ ही यह आसानी से काले घेरों से भी निजात दिलाता है।  इसके लिए आलू को पीसकर उसका रस निकाल लें। इसके बाद इसे कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगा लें। करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद इसे हटाकर साफ पानी से चेहरे को धो लें।

Tags: "home remedies for dark circleDark circle hatane ke upay in hindidark circlesdark circles remedieshow to get rid to dark circlehow to remove dark circlesडार्क सर्कल घरेलू नुस्खे
Previous Post

30 मिनट में बनकर तैयार हो जाएंगे चटपटे दही भल्ले

Next Post

बिना जिम जाए घर में ही बना सकते हैं सिक्स-पैक एब्स

Writer D

Writer D

Related Posts

रामबाण है मेथी
फैशन/शैली

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

24/05/2026
Itching
फैशन/शैली

गर्मियों में खुजली की समस्या से है परेशान, इनसे पाए राहत

24/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में होती हैं मेकअप मेल्ट होने की समस्या, लें इन टिप्स की मदद

24/05/2026
besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Next Post

बिना जिम जाए घर में ही बना सकते हैं सिक्स-पैक एब्स

यह भी पढ़ें

AK Sharma

2047 तक विकसित राष्ट्र के निर्माण हेतु जन-जन की भागीदारी जरूरी: एके शर्मा

26/03/2026
एयर स्ट्राइक में अल-कायदा के 50 आतंकी ढ़ेर 50 al-Qaeda terrorists in air strike

फ्रांस ने माली में एयर स्ट्राइक कर अल-कायदा के 50 आतंकियों को किया ढ़ेर

03/11/2020
Mahakumbh

महाकुंभ में लग्जरी से भरपूर होगा श्रद्धालुओं का सफर

06/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version