Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लाखों के कर्ज से परेशान किसान ने पिया जहर, सदमे में पत्नी ने किया ये काम

Arrested for abetment to suicide

father-son committed suicide

पंजाब में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहर पीकर सुसाइड कर लिया। यह सदमा उसकी पत्नी नहीं झेल पाई उसने भी वही जहर पीकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि किसान पर करीब 20 लाख रुपयों का कर्ज था। जिससे वह परेशान रहता था।

मामला संगरूर के गांव लोहा खेड़ा का है। जहां कर्ज से परेशान जगमेल सिंह ने पहले जहरीली दवाई पीकर खुदकुशी कर ली जब इसकी सूचना पत्नी को लगी तो उसने भी वही दवाई पीकर सुसाइड कर लिया। जगमेल के पास 3 एकड़ जमीन थी। जिसमें से उसने 1 एकड़ जमीन बेच दी थी। उसने पिछले साल बेटी की शादी की थी और एक मकान भी बनाया था।

कबाड़ कारोबारी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

किसान पर बैंक और लोगों का करीब 20 लाख रुपए का कर्ज था। जिसके चलते वह परेशान रहता था. घर में तीन लोग थे। बेटी की शादी हो चुकी थी, लेकिन अब पति-पत्नी की मौत के बाद 20 साल का बेटा रह गया है।

बेटे ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं था। उसके माता-पिता ने कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली। उन्होंने बहन की शादी की थी और एक मकान बनाया था और हमारे पास 3 एकड़ जमीन थी। उसमें से एक एकड़ जमीन बेच दी थी। जिसके बाद वह काफी परेशान थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि लोहा खेड़ा गांव में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक ने पिछले साल बेटी की शादी की थी। एक मकान भी बनाया था। वे कर्ज के चलते परेशान थे। इसलिए उन्होंने आत्महत्या की।

Exit mobile version