Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है और तमाशा करने वालों को सुरक्षा : राहुल गांधी

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला है। असम में पत्रकार पराग भुईयां की हत्या का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया कि भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश करने वाले असम के पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या हो गयी है। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं हैं। असम, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भाजपा शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है और तमाशा करने वालों को सुरक्षा मिल रही है।

मरियम नवाज का इमरान खान पर बड़ा आरोप- जेल के बाथरूम में लगे थे हिडेन कैमरे

कांग्रेस नेता ने दो दिन पहले भी पत्रकारों की हत्या का मामला उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पत्रकार विनय तिवारी को भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से पीटा है। अधिकारों की बात चली है तो सोचा पूछ लें कि कुछ चुनिंदा पत्रकारों के लिए ही अधिकार याद आएंगे या विनय तिवारी जैसे पीड़ितों के लिए भी।

कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग

वहीं टीवी चैनल के प्रधान संपादक नितुमोनी सैकिया ने इस घटना को लेकर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस का प्रारंभिक दृष्टिकोण संदेह का कारण है। उन्होंने कहा कि हमें संदेह है कि पत्रकार की हत्या साजिशन की गई है क्योंकि वे कई अवैध गतिविधियों और भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने वाली रिपोर्टिंग की एक श्रृंखला का हिस्सा थे। उधर कांग्रेस ने हत्या के इस मामले में किसी बड़ी साजिश का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

Exit mobile version