• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो बार करा दी 12 साल की मासूम की शादी, बच्ची हुई गर्भवती

Writer D by Writer D
20/06/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Married Life

Married Life

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में बाल विवाह का मामला सामने आया है। जहां एक 12 साल की नाबालिग की दो बार शादी करा दी गई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची गर्भवती (Pregnant) हो गई।

इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला (FIR) दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। असल में राज्य के सीमांत जिलों में गरीबी होने के कारण लड़कियों की शादी कम उम्र में ही कर दी जाती है।

जानकारी के मुताबिक बाल विकास विभाग को एक नाबालिग बच्ची के गर्भवती होने की सूचना मिली थी और इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग के परिवार में मां, सौतेले पिता और आठ भाई-बहन हैं और जून 2021 में 12 साल की उम्र में उसकी पहली शादी कर दी गई थी। लेकिन पति की पिटाई से परेशान होकर वह अपने मायके वापस आ गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी दूसरी शादी करा दी।

पिछले साल दिसंबर में हुई दूसरी शादी

जानकारी के मुताबिक बच्ची के मायके वापस आने के बाद मां ने दिसंबर 2021 में बच्ची की शादी बेरीनाग के 36 वर्षीय दीपक कुमार के साथ करा दी। बच्ची अब दो महीने की गर्भवती है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़ित लड़की की मां और पिता को भी आरोपी बनाया जाएगा।

जनसुनवाई के दौरान SSP ऑफिस में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप

सीमांत जिलों में बढ़ रहे हैं नाबालिग बच्चियों के शादी के मामले

जानकारी के मुताबिक राज्य के सीमांत जिले में नाबालिग बच्चियों के शादी के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण राज्य के इन जिलों में बेरोजगारी और गरीबी है। अब तक बेरीनाग इलाके में भी ऐसे ही दो मामले सामने आ चुके हैं और एक दिन पहले ही पुलिस एक नाबालिग की शादी को रोकने में सफल रही है और दूसरे मामले में नाबालिग बच्ची से शादी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है।

Tags: minor marriageNational newsUttarakhand News
Previous Post

जनसुनवाई के दौरान SSP ऑफिस में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप

Next Post

योगी सरकार के आह्वान पर पौराणिक नदियों को मिल रह नया जीवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
धर्म

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

01/02/2026
Magh Purnima
Main Slider

माघ पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, पूजा का नहीं मिलेगा पुण्य

01/02/2026
Next Post
Yogi Sarkar

योगी सरकार के आह्वान पर पौराणिक नदियों को मिल रह नया जीवन

यह भी पढ़ें

UP Police Recruitment

यूपी पुलिस की नौकरी से युवाओं का मोहभंग, 33 ने दिया इस्तीफा

03/12/2020
dreams

सपने में दिखता है अनजान चेहरा, तो जान ले इसका राज

13/08/2025
Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव ने हेलीकॉप्टर पर की ऐसी पार्टी, बोले- लोगों को मिर्ची लग रही…

23/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version