Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

1,2,3, बूम…, पलक झपकते ही मिट्टी में मिल गए करप्शन के Twin Towers, Video

Twin Towers

Twin Towers

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में भ्रष्टाचार के ट्विन टावर (Twin Towers) को धराशायी कर दिया गया है। दोपहर ढाई बजे हरा बटन के दबते ही सीरियल धमाके के साथ करप्शन के दोनों टावर ध्वस्त हो गए हैं। कुतुब मीनार से भी ऊंचे गगनचुंबी ट्विन टावर को एक्शन और धमाके के साथ कुछ ही सेकेंड्स में जमींदोज़ कर दिया गया।

नोएडा सेक्‍टर-93A के एमराल्‍ड कोर्ट, जहां ये टावर स्थित था, उसे सील करा दिया गया था। डीसीपी (सेंट्रल नोएडा) राजेश एस के अनुसार, करीब 560 पुलिस कर्मी, रिजर्व फोर्स के 100 लोग, 4 क्विक रिस्पांस टीम और NDRF की टीम को तैनात किया गया था। इंस्टेंट कमांड सेंटर में 7 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

ट्विन टावर (Twin towers ) को विस्फोटक से गिराए जाने के वीडियो और फोटो देखने के लिए लोगों में उत्सुकता है।

Video

बता दें कि ट्विन टावर भारत में विस्फोटक के जरिए ध्वस्त होने वाली सबसे ऊंची इमारत थी। इसमें एक Tower 32 मंज़िल था जिसकी ऊंचाई लगभग 103 मीटर थी। वहीं, दूसरा Tower 30 मंज़िल का था, इसकी ऊंचाई 97 मीटर थी। इन दोनों ही Tower की ऊंचाई कुतुब मीनार से भी ज्यादा थी।

उल्टी गिनती शुरू, ढाई बजे मलबे के ढेर में तब्दील हो जाएंगी ट्विंस टावर्स

दोनों Towers के कॉलम में कुल 9 हज़ार 640 छेद किए गए थे। इसमें करीब 3800 किलोग्राम बारूद लगाया गया था। दोनों टावर में प्राइमरी और सेंकडरी 36 ब्लास्ट फ्लोर तय किए गए थे, जिन पर ही विस्फोटक लगाया गया था।

Exit mobile version