• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सतीश कौशिक की मौत के मामले में ट्विस्ट, फार्म हाउस से बरामद हुईं ये ‘दवाएं’

Writer D by Writer D
11/03/2023
in मनोरंजन
0
Satish Kaushik

Satish Kaushik

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का 66 साल की उम्र में निधन हुआ। 9 मार्च को वे हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए। सतीश कौशिक के निधन ने उनके परिवार और करीबियों को जिंदगी भर का खालीपन दिया है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई। लेकिन अब सतीश कौशिक की मौत के मामले में नया मोड़ आया है।

सूत्रों के मुताबिक, साउथ वेस्ट दिल्ली के जिस फार्महाउस में सतीश कौशिक ने मौत से एक दिन पहले होली पार्टी की थी, वहां से दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम को कुछ दवाइयां मिली हैं। इनमें नियमित दवाइयां भी हैं जैसे डाइजीन और शुगर की। इसके अलावा भी कुछ दवाइयां हैं जिनकी जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर्स ने अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं बताया है। एक्टर की बॉडी पर कोई चोट के निशान नहीं थे। जांच के लिए खून और हार्ट को रखा गया है। एक हफ्ते से लेकर 15 दिन में पुलिस को खून और हार्ट की रिपोर्ट मिल जाएगी। पुलिस अभी किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले डिटेल्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसमें मौत की असल वजह का पता चलेगा। पुलिस ने गेस्ट लिस्ट की जानकारी भी ली है।

किसका है दिल्ली वाला फार्महाउस?

सतीश कौशिक (Satish Kaushik) जिस फार्म में पार्टी कर रहे थे वो एक गुटखा किंग का है। गुटखा किंग का नाम विकास मालू है। पार्टी में विकास मालू समेत कई बड़े बिल्डर भी थे। विकास मालू पर उसकी पत्नी ने रेप की FIR दर्ज करवाई हुई है। जिसकी जांच चल रही है। केस दर्ज होने के बाद से विकास मालू अक्सर दुबई में ही रहता है। होली की पार्टी के लिए वो दिल्ली आया था।

सतीश (Satish Kaushik) ने जमकर खेली थी होली

किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि साल 2023 सतीश कौशिक की आखिरी होली होगी। सतीश कौशिक ने 7 मार्च को मुंबई में जावेद अख्तर के घर होली पार्टी अटेंड की थी। इसकी फोटोज उन्होंने इंस्टा पर शेयर की थीं। मुंबई में दोस्तों संग होली खेलने के बाद सतीश कौशिक ने 8 मार्च को दिल्ली में होली खेली थी। उन्होंने दिल्ली के बिजवासन स्थित फार्महाउस में अपनी फैमिली के साथ होली मनाई थी।

दिन में होली खेलने के बाद आधीरात 12.10 बजे उन्हें बेचैनी होने लगी। एक्टर ने अपने मैनेजर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टर्स ने सतीश कौशिक को बचाने की काफी कोशिश की थी। मगर तब तक वे दम तोड़ चुके थे। सतीश कौशिक अपने पीछे पत्नी और 11 साल की बेटी को छोड़ गए हैं।

Tags: bollywood gossipssatish kaushik
Previous Post

नपुंसकता को दूर करने के लिए आज़माएं ये उपचार

Next Post

SBI Clerk मेन्स रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Riteish Deshmukh
Entertainment

राजा शिवाजी को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर Riteish Deshmukh का बड़ा बयान

06/05/2026
Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Next Post
SBI

SBI Clerk मेन्स रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

यह भी पढ़ें

cm yogi

प्रदेश की नई सौर ऊर्जा नीति तैयार कर यथाशीघ्र प्रस्तुत की जाए: सीएम योगी

08/08/2022
आरक्षण नीति

आईआईएम, आईआईटी में नियुक्तियों में आरक्षण नीति के लागू करने की मांग

18/03/2021

काशी विश्वनाथ में विराजी मां अन्नपूर्णा, सीएम योगी ने की प्राण प्रतिष्ठा

15/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version