• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा नेता जितेंद्र यादव की हत्या की साजिश में दो सुपारी किलर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फर्रूखाबाद
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। अमृतपुर विधान सभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार रहे डॉक्टर जितेंद्र यादव की हत्या की साजिश रचने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार (Arrested) किया है। राजनैतिक दुश्मनी के कारण सचिन उर्फ लव यादव ने अपनी कोठी पर धुर विरोधी डॉ जितेंद्र सिंह यादव को जान से मरवाने की योजना बनाई थी।

मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज निवासी जितेंद्र सिंह यादव ने थाना मऊदरवाजा के ग्राम ढिलावल निवासी आदिल पुत्र भीकम खान एवं थाना नवाबगंज के ग्राम दुनाया निवासी अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ एपी पुत्र अतिबल सिंह उर्फ बिल्लू यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने अपराध संख्या 320/ 22 धारा 115 व 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने वर्ष 2012 में जनक्रांति पार्टी से विधानसभा अमृतपुर क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ा था। जिसमें समाजवादी पार्टी की टिकट पर नरेंद्र सिंह यादव चुनाव जीते थे तथा डॉ जितेंद्र सिंह यादव दूसरे स्थान पर रहे।

वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी ने जितेंद्र सिंह यादव को टिकट दिया इनके मुकाबले पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव निर्दलीय चुनाव लड़े। इस चुनाव में डॉ जितेंद्र सिंह यादव व नरेंद्र सिंह दोनों ही चुनाव हार गए थे। नरेंद्र सिंह यादव की राजनीतिक विरासत यादव मतदाताओं के जितेंद्र सिंह यादव के साथ चले जाने के कारण उनका परिवार डॉक्टर से कट्टर रंजिश मानने लगा।

डॉ जितेंद्र सिंह यादव को नजदीकी विश्वसनीय व्यक्ति द्वारा फोन रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई गई। जिसमें अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ एपी की आवाज में दूसरे व्यक्ति से डॉ जितेंद्र सिंह की हत्या का सौदा कर रहा है। डॉ जितेंद्र सिंह उसकी आवाज से भलीभांति परिचित हैं, क्योंकि वह व्यक्ति पहले डॉक्टर के पास आता जाता रहता था।

उसकी वार्ता में भैया शब्द का इस्तेमाल कई बार किया गया है। रिकॉर्डिंग में भैया का राजनीतिक नुकसान की बात डॉक्टर के द्वारा चुनाव लड़ने के कारण कही गई। डॉ जितेंद्र सिंह ने जब अभिषेक प्रताप से संपर्क किया तब उसने डॉक्टर को अवगत कराया कि उक्त कार्य करने के लिए आदिल पुत्र भीकम खान जो जनपद एटा थाना नौगवां का मूल निवासी को बुलाया है।

नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव ने आदिल को मोहल्ला नई बस्ती स्थित कोठी पर बुलाया था। वहीं पर डॉक्टर की हत्या कराने के मकसद से इंतजाम करने के लिए कहा था। रिपोर्ट में डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि मेरी अन्य किसी से जनपद में राजनीतिक प्रतिद्वंदिता नहीं है। परिस्थितियों वश केवल इसी परिवार से राजनैतिक प्रतिद्वंदिता बन गई है।

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की। मुकदमे की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगदीश वर्मा को सौंपी गई है। थाना पुलिस ने आरोपी आदिल एवं अभिषेक को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आदिल ने सचिन का अंगरक्षक तथा अभिषेक ने नजदीकी व्यक्ति बताया है।

Tags: crime newsfarrukhabad news
Previous Post

पूर्व प्रधान की हत्या करने जा रहे चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Festival Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी में ‘फेस्टिवल इकोनॉमी’ बनी आर्थिक इंजन

02/03/2026
Munj craft changed Rajni Bala's world
उत्तर प्रदेश

परंपरा से प्रगति तक: मूंज शिल्प ने बदली रजनी बाला की दुनिया

02/03/2026
Sewage
उत्तर प्रदेश

यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य

02/03/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

यूपी में 3.93 लाख घरों की छत बनी बिजलीघर, बना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

02/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा: सीएम योगी

02/03/2026
Next Post
arrested

पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

नक्सलियों ने किया प्रेशर बम से विस्फोट

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया प्रेशर बम से विस्फोट, एक जवान शहीद

05/03/2021

मोदी ने कब्रिस्तान बनाम श्मशान का मुद्दा उठाकर बदला चुनावी रुख

08/09/2020
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार, सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई

22/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version