• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुर्गा पूजा मेले में मिठाई खाने से 26 लोग बीमार, दो की मौत

Writer D by Writer D
05/10/2022
in बिहार, राष्ट्रीय
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के रोहाई गांव में मंगलवार को दुर्गा पूजा के दौरान मेले की एक दुकान (रेहड़ी) में मिठाई और ब्रेड खाने से 26 लोग बीमार हो गए। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को ग्रामीणों के सहयोग से अरवल सदर अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया। बीमार बच्चे करपी थाना क्षेत्र के केश्वर बिगहा, बाजीतपुर और बारा गांव के रहने वाले हैं। इन बच्चों की रात को तबीयत बिगड़ गई थी। इस बीच इटावा गांव निवासी बाबूलाल भीम और उसके पुत्र गौतम कुमार की फूड प्वाइजनिंग से मौत (Dead) हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सक महेंद्र शर्मा के मुताबिक यहां भर्ती फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों में 9 छोटे बच्चे कुछ महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। 24 घंटे में सभी को रिकवर कर लिया जाएगा।

एक पीड़ित के परिजन अनिरुद्ध दास ने बताया कि बच्चे मेला घूमने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने एक दुकान पर ब्रेड और मिठाई खाई। घर पहुंचते ही देररात उल्टी शुरू हो गई। इसके बाद बच्चों को करपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ितों के परिवार के सदस्यों की मांग है कि जिला प्रशासन फूड कारपोरेशन से मामले की जांच कराए। ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई हो।

अरवल जिले के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के खेदुरु बिगहा गांव निवासी उपेंद्र सिंह की 45 वर्षीय पत्नी मनोरमा देवी, 22 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी, 24 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार , 16 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी और 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। इनको ठीक होने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया। इनके अलावा सुरजी देवी, पिंकी कुमारी, संजू देवी और सिंपी कुमारी भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई हैं । सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। एक ही साथ मेला घूमने गए थे और एक ही जगह पर मिठाई और ब्रेड खाई थी।

दुबई में भक्तों के लिए खुल गया भव्य हिंदू मंदिर, 16 देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित

गाजीपुर निवासी प्रमोद दास के 8 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के साथ नीरो देवी रोहाई मेला घूमने गई थी। मिठाई खाने से रात में बीमार हो गईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा चांदनी कुमारी, सरिता देवी, कोमल कुमारी, संगीता देवी, अक्षय कुमार, आरती देवी, वर्षा कुमारी और संजू देवी ने भी एक साथ एक ही जगह मिठाई खाई थी।

सदर अस्पताल में इटावा गांव निवासी लालबाबू बिंद की फूड प्वाइजनिंग से पहले ही मौत हो गई थी। उसके बाद उनके पुत्र गौतम कुमार की मौत हो गई। हालांकि सदर अस्पताल इस मामले में लीपापोती कर रहा है। वह फूड प्वाइजनिंग से मौत की पुष्टि नहीं कर रहा। अस्पताल के उपाधीक्षक का कहना है कि सांस रुकने से इसकी मौत हुई है।

Tags: bihar newsNational news
Previous Post

रक्षा मंत्री ने औली मिलिट्री स्टेशन में की ‘शस्त्र पूजा’, सैनिकों के साथ मनाया दशहरा

Next Post

पीएम मोदी ने दशहरे पर हिमाचल को दिया एम्स का तोहफा, 750 बेड और 64 ICU की सुविधा

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
राजनीति

पीएम सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी तैनात

14/04/2026
Samrat Choudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी ने दशहरे पर हिमाचल को दिया एम्स का तोहफा, 750 बेड और 64 ICU की सुविधा

यह भी पढ़ें

CM योगी ने अधिक से अधिक श्रमिकों को श्रमिक कल्याण योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश

18/09/2021
jail

साली को नचाते हुए जीजा पहुंचे जेल

15/06/2022
oxygen cylinder

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

30/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version