• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेम में असफल होने पर दो दोस्तों ने की आत्महत्या, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
18/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मुजफ्फरनगर
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर के शाहपुर के गांव दुल्हेरा में नलकूप पर दो युवकों की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हैरतअंगेज खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि प्रेम में असफल होने पर दोनों दोस्तों ने गोली मारकर आत्महत्या की है। दोनों ने आत्महत्या करने से पूर्व अपने साथियों को कॉल कर इस बारे में जानकारी भी दी थी।

रविवार दोपहर थाना परिसर में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि गांव दुल्हेरा निवासी दो दोस्तों दीपक व पारस के गोली लगे शव बुधवार शाम गांव स्थित दीपक के नलकूप पर मिले थे। पारस के चाचा जगपाल सिंह ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एसपी देहात ने बताया कि दोनों युवकों के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पता चला कि पारस के मेरठ की युवती से और दीपक के शामली की एक युवती से प्रेम संबंध थे। 11 अक्तूबर को पारस मेरठ में प्रेमिका से मिलने गया था, जिसने उससे संबंध तोड़ते हुए भविष्य में नहीं मिलने के लिए कहा था। इसके अगले ही दिन दीपक भी शामली में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, जहां उसने भी अपनी सगाई होने की जानकारी देते हुए दीपक को भविष्य में नहीं मिलने के लिए कहा।

लखीमपुर हिंसा: SIT की नोटिस पर पूछताछ के लिए पहुंचे पांच किसान

दोनों युवक अपनी प्रेमिकाओं द्वारा इस तरह संबंध तोड़ने पर क्षुब्ध थे, जिसके चलते वे घर से बाइक लेकर शाकंभरी देवी के लिए रवाना हो गए। एसपी देहात ने बताया कि शाकंभरी देवी पर दीपक को उसकी प्रेमिका भी मिली, जिसे दीपक ने साथ प्रसाद चढ़ाने के लिए कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर दोनों दोस्त वहां से लौट आए और शाहपुर पहुंचकर शराब पी। इसके बाद दोनों दीपक के नलकूप पर पहुंचे और वहां भी शराब पीते हुए अपने साथियों को कॉल कर प्यार में असफलता मिलने पर जान देने की बात कही। एसपी देहात ने बताया कि दीपक ने एक दोस्त को बताया कि वह पहले पारस को गोली मारेगा, जिसके बाद वह खुद को गोली मारकर आत्महत्या करेगा। एसपी देहात ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।

शाहपुर गांव दुल्हेरा निवासी दीपक व पारस की मौत के मामले का पुलिस ने जिस तरह खुलासा किया है, वह सभी को चौंका रहा है। क्योंकि तमाम सवाल ऐसे हैं जो पुलिस की कहानी को पूरी तरह संदेह मे लाते नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के पास भी इनका कोई जवाब नहीं है।

ये हैं खुलासे पर उठने वाले सवाल

– अगर दोनों दोस्तों ने आत्महत्या की तो घटना स्थल से तमंचा क्यों नहीं मिला

– घटनास्थल पर सिर्फ एक कारतूस का खोखा मिला था, जबकि दोनों को अलग-अलग गोलियां लगी थी

– जिस दिन शव बरामद हुए, उस दिन ट्यूबवेल पर शव के आसपास खून नहीं था, ऐसे में पुलिस ने भी संभावना जताई थी कि हत्या कहीं ओर करके शव यहां डाले गए हैं

– पुलिस के अनुसार दीपक ने अपने दोस्तों से मरने से पहले फोन पर बात की थी, लेकिन घटना के बाद उसका मोबाइल कहां गया?

– पुलिस ने एक बार बीच में दावा किया था कि दीपक का मोबाइल एक्टिव हुआ था, ऐसे में उसकी लोकेशन पर पुलिस ने जब काम किया तो खुलासे में जिक्र क्याें नहीं किया?

– दोनों युवकों के सीने पर गोली लगी थी। ऐसे में सवाल ये उठता है कि यदि एक ने दूसरे को सीने पर गोली मारी, तो दूसरे को सीने पर गोली कैसे लगी? क्योंकि जिसने हत्या के बाद आत्महत्या की वह कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मारता, सीने पर नहीं?

ऐसे में तमाम सुलगते सवालों के बीच पुलिस के खुलासे को लेकर हर कोई हैरत में है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि तमंचा व मोबाइल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन सवाल ये भी है कि दीपक का ही मोबाइल क्यों गुम हुआ, जबकि दूसरे युवक पारस का मोबाइल उसके पास मौजूद था।

Tags: crime newsmujaffarnagar newsup news
Previous Post

लखीमपुर हिंसा: SIT की नोटिस पर पूछताछ के लिए पहुंचे पांच किसान

Next Post

शहर में स्थापित हुई मां बगलामुखी की पहली मूर्ति, भक्तजनों ने लिया आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

16/04/2026
Main Slider

योगी बोले – ऑन्धकार हटबे, जनता बोली – सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे

16/04/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने पर जिला मंत्री ने पीएम का जताया आभार

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
Next Post

शहर में स्थापित हुई मां बगलामुखी की पहली मूर्ति, भक्तजनों ने लिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

gold prices

एक सप्ताह में सोना 517 रुपये और चांदी 623 रुपये हुई सस्ती

12/09/2021
कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को नहीं मिली ​मंजूरी emergency use of corona vaccine not approved

सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक को बड़ा झटका, कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को नहीं मिली ​मंजूरी

09/12/2020
CUET PG

CUET PG परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

01/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version