• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपस में टकराई दो मालगाड़ियां, इंजन के साथ कई वैगन के उड़े परखच्चे

Writer D by Writer D
26/12/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, झारखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखंड के रांची के हटिया-बंडामुंडा सेक्शन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही से दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गयीं। घटना पकरा और कुरकुरा स्टेशन के बीच रात 9:40 बजे की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन के साथ कई वैगन के परखच्चे उड़ गये।

इस दुर्घटना में लोको पायलट रंजीत कुमार को गंभीर रूप से चोटें आयी हैं। इन्होंने कूदकर अपनी जान बचायी। बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी बोकारो से कर्मपदा की तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी मालगाड़ी राउरकेला से बोकारो की तरफ आ रही थी। गलती पकरा और कुरकुरा स्टेशन द्वारा हुई। दोनों ने ही ट्रेनों को परिचालन के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया। इससे दोनों ट्रेनें एक ही पटरी पर आमने-सामने आ गयीं।

ट्रेन जब नजदीक पहुंची, तो दोनों ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने का प्रयास किया, मगर ब्रेक लगाने के बाद भी दोनों ट्रेन के बीच की दूरी इतनी कम हो गयी कि दोनों को टकराने से रोका नहीं जा सका। वहीं, दोनों ट्रेन में बैठे लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट ट्रेन के टकराने के पहले इंजन से कूद पड़े। कूदने के दौरान एक लोको पायलट को छोड़कर अन्य को हल्की चोटें आयीं हैं। शुक्र था कि यह मालगाड़ी थी, अगर ऐसा हादसा पैसेंजर ट्रेन के साथ होता, तो कई लोगों की जाने जा सकती थी। रेलवे के पदाधिकारियों ने बताया कि एक मालगाड़ी खाली थी, जबकि दूसरी लोडेड थी।

पोस्ट ऑफिस पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

रेलवे की लापरवाही सिर्फ हादसे तक सीमित नहीं रही। दुर्घटना की सूचना मिली, तो एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भेजने में रेलवे को एक घंटे का वक्त लग गया।

वहीं, दूसरी तरफ रिलीफ ट्रेन भेजने के बाद क्रेन को पीछे से भेजा गया। तब जाकर मेडिकल रिलीफ ट्रेन को दुर्घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। रांची रेल मंडल में इसी तरह का हादसा वर्ष 2017 में टाटी में हुआ था। उस हादसे में एक लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट की मौत हो गयी थी। इसमें यूटीवी रोल डाउन करते हुए पीछे खड़ी मालगाड़ी में जोरदार टक्कर मारी थी।

रांची रेल मंडल के डीटीएम आदित्य चौधरी ने कहा कि पकरा और कुरकुरा स्टेशन के बीच दो मालगाड़ियां आमने-सामने आ जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। सभी सुरक्षित हैं। रिलीफ ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

Tags: crime newsJharkhand newsNational newsTrain accidenttrains collided
Previous Post

आधार कार्ड दिखाकर मिल जाएगा पर्सनल लोन, यहां जानें पूरी डिटेल

Next Post

पिता को बच्चे की कस्टडी देने से कोर्ट ने किया इंकार, कही ये बड़ी बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother's Day
Main Slider

Mother’s Day: मां को कराना चाहते हैं स्पेशल फील, तो ये आइडियाज करेंगे आपकी मदद

10/05/2026
Suji Pockets
Main Slider

Mother’s Day पर मां को खिलाएं कुछ स्पेशल, बनाएं टेस्टी सूजी पॉकेट्स

10/05/2026
Marriage
Main Slider

ये लड़कियां मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

10/05/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

शनि जयंती पर इन चीजों का करें दान, सभी कष्ट होंगे दूर

10/05/2026
puja ghar
Main Slider

पूजा घर में न करें ये एक गलती, जीवन में आती है अशांति

10/05/2026
Next Post

पिता को बच्चे की कस्टडी देने से कोर्ट ने किया इंकार, कही ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें

नेपाली युवक के सिर मुंडाने का मामला

मुंडन कांड : युवक नेपाली नहीं वाराणसी का है, 1000 रुपए लेकर बनवाया था वीडियो

19/07/2020
प्रेमी जोड़ा

प्रेमी युगल के मुंह में कालिख पोतकर घुमाने वाले मास्टरमाइंड समेत 12 लोग गिरफ्तार

11/09/2020
राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र के 101 उपकरणों के आयात पर लगाया बैन, बनेंगे आत्मनिर्भर

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version