• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेमी युगल के मुंह में कालिख पोतकर घुमाने वाले मास्टरमाइंड समेत 12 लोग गिरफ्तार

Desk by Desk
11/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
प्रेमी जोड़ा

प्रेमी युगल के मुंह में कालिख पोतकर घुमाने वाले मास्टरमाइंड गिरफ्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के हाटा नगर क्षेत्र में प्रेमी युगल के मुंह में कालिख पोत कर घुमाने वाले को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा नगर पालिका परिषद के एक वार्ड में प्रेमी युगल को मुंह में कालिख पोत, बाल काटकर और जूते- चप्‍पल की माला पहनाकर घुमाने के मामले में गुरुवार को चार और वीडियो सामने आए। हाटा पुलिस इन सभी वीडियो का इस्तेमाल मुकदमे के साक्ष्य के तौर पर करेगी। मुकदमे में पहले छह ही आरोपी नामजद थे अब 12 नामों का खुलासा कर दिया गया है। यह सभी उसी मोहल्ले के लोग हैं, जो सभासद प्रतिनि‍धि की गुंंडई में साथ दे रहे थे।

विदेश मंत्री जयशंकर की ड्रैगन को दो टूक, लद्दाख से सेना की वापसी सुनिश्चित करे चीन

गौरतलब है कि हाटा नगरपालिका के एक वार्ड में गत सोमवार की रात एक ही वर्ग के प्रेमी-प्रेमिका को एक साथ देखने पर परिजनों ने प्रेमी को पीट कर कमरे में बंद कर दिया था। मंगलवार को सभासद प्रतिनिधि ने दोनों को एक धर्मस्थल में ले जाकर लोगों के सामने मुंह में कालिख पोती। बाल कटवाए और जूतों की माला पहना कर घुमाया था। बुधवार को घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वार्ड के चौकीदार की तहरीर पर छह नामजद व दर्जनों अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। मुख्य आरोपी सभासद प्रतिनिधि हामिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

उससे पूछताछ और वीडियो के आधार पर छह आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद पुलिस ने कमालुद्दीन, माजिद, दाऊद, हलीम, रफीक, शौकत अली, अनवर, खुर्शीद, औरंगजेब, जुमराती समेत सभी बारह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा 2020 के प्रवेश पत्र किए गए जारी

कोतवाल ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मामले में 15 और आरोपियों की पहचान की गिरफ्तारी की जानी है। घटना के दौरान कुल 27 लोग मौजूद थे, जिन्होंने सभासद की करतूत में उसका साथ दिया। उनकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस टीमें गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

गुरुवार को घटना से संबंधित जो चार वीडियो सामने आए, उनमें एक वीडियो में मामले का मुख्य आरोपी सभासद प्रतिनिधि खुद वीडियो बनाता दिख रहा है। दूसरे में धर्मस्थल में बैठाकर दोनों के बाल काटे जा रहे हैं। तीसरे में उन्हें धमका कर खुद जूतों की माला पहनने को कहा जा रहा है। चौथे में लड़की शर्म के मारे में जब सिर पर दुपट्टा ओढ़ती है तो सभासद प्रतिनिधि उसे खींचकर अलग कर देता दिख रहा है।

Tags: 24ghante online.comboyfriend couple torturedCouplecrime news in hindikushinagar crime newsLatest Uttar Pradesh News in HindiSoot granddaughter on boyfriend's faceप्रेमी युगल के चेहरे पर कालिख पोतीप्रेमी युगल पर अत्याचार
Previous Post

कुशीनगर : कोरोना से ठीक हुए चिकित्सक ने डिप्रेशन में की आत्महत्या

Next Post

वाराणसी : जन सुनवायी के दौरान युवक ने दी खुदकुशी की धमकी, मचा हड़कंप

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
जनसुनवाई में खुदकुशी की धमकी

वाराणसी : जन सुनवायी के दौरान युवक ने दी खुदकुशी की धमकी, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Tokyo Paralympics

टोक्यो पैरालंपिक: भारतीय चक्का फेंक एथलीट योगेश कथूनिया ने जीता रजत

30/08/2021
Eyes

झुर्रियों पर अपनाएं ये टिप्स, हो जाएंगी छूमंतर

21/09/2025
petrol

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल डीजल में टिकाव, जानें अपने शहर में आज के रेट

02/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version