Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर कंटेनर ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत

Mumbai-Pune Expressway

Mumbai-Pune Expressway

मुंबई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे (Mumbai-Pune Expressway) पर बड़ा हादसा (Accident) हुआ है। पुणे से मुंबई जा रहा एक कंटेनर 35 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद पुणे की ओर जाने वाली विपरीत लेन पर चला गया और 5 छोटे वाहनों से इसकी जबरदस्त भिडंत हो गई।

कंटेनर ने मारुति डिजायर MH48A6512 को बुरी तरह कुचल दिया जिससे उसमें सवार चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिला यात्रियों को पनवेल के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।

भरे मंच पर कांग्रेस की महिला नेता पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप

वहीं कंटेनर की चपेट में आई दूसरी कार की दो अन्य महिला यात्रियों को चोटें आईं और उन्हें एमजीएम पनवेल में भर्ती कराया गया है। मुंबई की ओर यातायात सुचारू रूप से संचालित है जबकि पुणे की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ है और गाड़ियां धीमी गति से चल रही हैं

Exit mobile version