• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टायर गलाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर फटने से दो की मौत, तीन घायल

Writer D by Writer D
27/02/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Boiler Explosion

Boiler Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के फिटकारी मार्ग पर मंगलवार को टायर गलाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर (Boiler Explosion) फट गया। इससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। डीएम, एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मवाना में फिटकरी गांव के रास्ते पर स्थित टायर गलने वाली फैक्टरी में मंगलवार सुबह 5:30 बजे फैक्टरी का बॉयलर फट (Boiler Explosion) गया। इससे वहां काम कर रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि तीन बुरी तरह झुलस गए। करीब एक घंटे तक झुलसे मजदूर और मृतकों के शव फैक्टरी में ही पड़े रहे। उसके बाद मौके पर उपलब्ध हुई एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटनास्थल पर डीएम, एसएसपी, एसपी देहात आदि अधिकारी पहुंचे।

बताया गया कि गांव के रास्ते पर मेरठ निवासी अमित ठाकुर व दीपक जैन ने टायर गलने वाली फैक्टरी लगाई हुई है। यहां टायर को गलाकर तेल, राख, तार आदि अलग किए जाते हैं। फैक्टरी में इंचौली थाना क्षेत्र के किशोरीपुर गांव के करीब एक दर्जन लोग कार्य करते हैं।

मंगलवार सुबह फैक्टरी में लोग काम पर लगे हुए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। करीब 5:30 बजे बॉयलर फट गया, जिसकी चपेट में आए शंकर(27) पुत्र विजयपाल जाटव, प्रवीण(32) पुत्र चतरू जाटव निवासी किशोरीपुर की मौत हो गई, जबकि दिनेश, शैंकी और उसके पिता सोहनपाल झुलस गए।

सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय पर एक्शन, विधानसभा से नेम प्लेट हटाया गया

घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी, एसपी देहात, एसडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया। हजारों की संख्या में ग्रामीण फैक्टरी में पहुंच गए।

पुलिस बचाव कार्य में लगी है। ग्रामीणों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं उठने दिया है। सभी फैक्टरी मालिक को बुलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं फैक्टरी मालिकों ने मोबाइल स्विच ऑफ किए हुए हैं।

Tags: boiler explosioncrime newsmerrut newsup news
Previous Post

सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय पर एक्शन, विधानसभा से नेम प्लेट हटाया गया

Next Post

गगनयान मिशन में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के नामों का हुआ खुलासा, पीएम मोदी ने किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

Startup
उत्तर प्रदेश

महिला निदेशकों की अगुवाई में यूपी का स्टार्टअप बूम, 174 से 2525 पहुंची संख्या

19/03/2026
Census-2027
उत्तर प्रदेश

जनगणना-2027 के लिए जिला पंचायती राज अधिकारियों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

19/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सनातन विरोध वाले स्थानों पर नहीं जाती वर्तमान पीढ़ी: सीएम योगी

19/03/2026
Yogi Government
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार अपराध के बदलते तरीकों पर पांच नई लैब्स से लगाएगी ब्रेक

19/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सनातन विरोध वाले स्थानों पर नहीं जाती वर्तमान पीढ़ी: सीएम योगी

19/03/2026
Next Post
Gaganyaan Mission

गगनयान मिशन में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के नामों का हुआ खुलासा, पीएम मोदी ने किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

रिया चक्रवर्ती rhea chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI ने रिया से पूछे ये 10 सवाल

29/08/2020
Actress Sudha Chandran's father dies, heart attack kills

अभिनेत्री सुधा चंद्रन के पिता का हुआ निधन, दिल के दौरे ने ली जान

16/05/2021
बकरीद 2020

जानें आखिर साल में क्यों मनाई जाती है दो बार ईद?

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version