• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI ने रिया से पूछे ये 10 सवाल

Desk by Desk
29/08/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
रिया चक्रवर्ती rhea chakraborty

रिया चक्रवर्ती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर सीबीआई का शिकंजा कस गया है। मामले में मुख्य आरोपी रिया को सीबीआई ने शुक्रवार को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया। सुबह करीब 11 बजे  रिया डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचीं और देर रात वहां से निकलीं।

सीबीआई ने करीब साढ़े दस घंटे तक रिया से पूछताछ की। रिया वहां से निकलने के बाद सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचीं और वहां से पुलिसकर्मियों के साथ अपने घर को रवाना हुईं।

अगस्त में पड़ी बारिश ने दशकों का तोड़ दिया रिकॉर्ड, देश में 25 फीसदी ज्यादा हुई बारिश

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इसके मद्देनजर सीबीआई हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को आठवें दिन एसपी नूपुर प्रसाद और अनिल यादव ने रिया से कई तल्ख सवाल किए, जिसका जवाब देने में रिया के पसीने छूट गए।

वहीं, सीबीआई की दूसरी टीम ने उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से अलग से पूछताछ की। इससे पहले बृहस्पतिवार को सीबीआई ने 14 घंटे तक उनसे पूछताछ की थी। डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सुशांत के नौकर दीपेश सावंत, नीरज सिंह, केशव, सैमुअल मिरांडा और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ की गई।

कांग्रेस सांसद वसंत कुमार का पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा गया, कल होगा अंतिम संस्कार

सीबीआई ने पूछे ये दस सवाल

  • सुशांत की मौत की जानकारी उन्हें कैसे मिली?
  • जब सुशांत की मौत की जानकारी मिली तो उस समय वह कहां थीं?
  • मौत की खबर मिलने के बाद क्या वह सुशांत के घर गई थीं?
  • अगर नहीं तो, सुशांत के शव को कहां और कब देखा?
  • वह सुशांत का घर छोड़कर क्यों गई थीं?
  • क्या सुशांत के किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था?
  • घर छोड़ने के बाद क्या सुशांत से बात की थी। अगर नहीं तो क्यों बात नहीं की?
  • आपने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक क्यों कर दिया था?
  • क्या सुशांत के परिवार से बात करने की कोशिश की थी?
  • यूरोप टूर में कितना खर्च हुआ और किसने किया। सुशांत के कितने बैंक खाते थे और उनका बैंक अकाउंट कौन देखता था। सुशांत के पास कितने डेबिट और क्रेडिट कार्ड थे?
Tags: cbiRhea ChakrabortySushant Singh Rajputरिया चक्रवर्तीसीबीआईसुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

व्यापार से जुड़ी गुप्त जानकारी चुराने के आरोप में चीनी शोधकर्ता हुआ गिरफ्तार

Next Post

100 करोड़ की ठगी : 70 साल की महिला गिरफ्तार, पुलिस को मिले कई अहम दस्तावेज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Next Post
arrest

100 करोड़ की ठगी : 70 साल की महिला गिरफ्तार, पुलिस को मिले कई अहम दस्तावेज

यह भी पढ़ें

LIC

LIC ADO मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

18/04/2023
arrested

3.5 करोड़ रुपए के छात्रवृत्ति घोटाला में वांछित आरोपित गिरफ्तार

24/12/2022
CM Yogi

उपराष्ट्रपति ने की सीएम योगी और उनके नेतृत्व में यूपी के विकास मॉडल की सराहना

23/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version