• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

LIC ADO मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Writer D by Writer D
18/04/2023
in शिक्षा
0
LIC

LIC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ इंश्योरेंस कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने एलआईसी अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर्स (ADO) मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. LIC ADO Mains Exam के लिए अभ्यार्थी एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. जिन युवाओं ने एलआईसी एडीओ प्रीलिम्स एग्जाम क्लियर किया था, वे अब मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरूरत पड़ेगी, जिसके जरिए लॉगिन कर डाउनलोड का ऑप्शन आएगा. LIC ADO एग्जाम दो फेज में करवाए गए, जिसमें प्रीलिम्स और मेन्स शामिल हैं. एडीओ प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट 10 अप्रैल को जारी किया गया था. प्रीलिम्स एग्जाम को पास करने वाले युवा ही मेन्स एग्जाम में हिस्सा ले पाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि LIC ADO मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड को कैसे डाउनलोड करना है.

LIC ADO एडमिट कार्ड डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाएं.

होमपेज पर करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं.

अब आपको LIC ADO Mains Exam 2023 Admit Card/Hall Ticket लिंक पर क्लिक करना होगा.

एक नई विंडो ओपन होगी, जहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा.

लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा.

एडमिट कार्ड चेक करें और फिर एलआईसी एडीओ मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

आखिर में एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, एलआईसी एडीओ मेन्स एग्जाम 23 अप्रैल को करवाए जाएंगे. अभ्यार्थियों को बताया जाता है कि एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी लेकर एग्जाम हॉल में जाना जरूरी है.

कैसा होगा एग्जाम पैटर्न

अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर्स मेन्स एग्जाम पैटर्न की बात करें, तो ये कई सारे सेक्शन में बंटा हुआ है. इसमें रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स और इंग्लिश लैंग्वेज शामिल हैं. इसके अलावा लाइफ इंश्योरेंस और फाइनेंशियल सेक्टर के ज्ञान पर भी जोर दिया गया है. LIC ADO मेन्स एग्जाम में कुल मिलाकर 160 सवाल पूछे जाएंगे, जो 160 नंबर के होंगे. इस एग्जाम को करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा.

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल मिलाकर 9394 पदों पर अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी. युवाओं का सेलेक्शन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

Tags: LIC ADOLIC ADO admit cardLIC ADO exam
Previous Post

सेना-अर्धसैनिक बल के बीच संघर्ष, अब तक 180 लोगों की मौत

Next Post

उप्र के कामगारों के हुनर में जो शक्ति है, वह कहीं और नहीं: पीयूष गोयल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
Next Post
Piyush Goyal

उप्र के कामगारों के हुनर में जो शक्ति है, वह कहीं और नहीं: पीयूष गोयल

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

हरियाणा को मिले एसवाईएल का पानी, बड़े भाई की भूमिका अदा करे पंजाब: नायब सैनी

28/06/2024
AK Sharma

प्रदेश की योगी सरकार गरीबों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ी: एके शर्मा

01/03/2023
rape

हाईकोर्ट में गवाही देने आयी युवती से गैंगरेप

02/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version