• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शूज फैक्ट्री में लगी आग में दो की मौत, दमकल की 10 गाडियां मौजूद

Writer D by Writer D
01/11/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में बाहरी उत्तरी जिले के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार सुबह जूता-चप्पल बनाने वाली फैक्टरी (Shoe Factory) में आग (Fire) लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। कई मजदूर लपटों में घिर गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालाए जबकि दो लोगों को अचेत अवस्था में नजदीकी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत (Death) घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों मजदूरों की दम घुटने से मौत हुई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों की उम्र 30 से 32 के बीच की है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी है। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने इसकी पुष्टि की है।

Delhi | Fire breaks out in Narela Industrial Area, 10 fire tenders rushed to the spot. Three people have been rescued so far, a few people feared trapped. Rescue operation underway: Delhi Fire Service pic.twitter.com/PTh0ksEUDq

— ANI (@ANI) November 1, 2022

दमकल विभाग के अनुसार यह तीन मंजिला फैक्टरी नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के ई ब्लाक में है। यह तीन सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली है। इसकी दूसरी-तीसरी मंजिल पर आग लगी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बाहरी उत्तरी जिले के डीसीपी देवेश कुमार महला के मुताबिक अभी 293 लोगों के अंदर होने की आशंका है।

सभी फैक्टरी में काम कर रहे थे। आग के बुझने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। हादसे के वक्त रबड़ की चप्पल तैयार हो रही थीं। इस वजह से आग तेजी से फैली। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार शाम दक्षिण दिल्ली में माउंट कैलाश अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर आग लग गई थी। दमकल की 6 गाड़ियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

शूज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे

इस साल अग्निजनित हादसों में गई 591 की जानः वर्ष 2021-22 में दमकल विभाग के कंट्रोल रूम को कुल 27343 कॉल्स (एक अप्रैल से 31 मार्च तक) मिलीं। यह आंकड़ा 2020-2021 में 25709 का था। आंकड़ों के हिसाब से पिछले साल के मुकाबले कुल 1634 कॉल की संख्या में इजाफा हुआ। कोविड से पूर्व वर्ष 2019-2020 और 2018-2019 की बात करें तो यह आंकड़ा 31 हजार से ज्यादा का था। उस समय हादसों में जान गंवाने लोगों की संख्या बेहद कम थी। इस साल जान गंवाने वालों लोगों की संख्या 591 है। पिछले साल 346 लोगों की जान गई थई।

Tags: delhi newsNational newsshoe factory
Previous Post

नहीं रहे भारत के ‘स्टील मैन’ जमशेद जे. ईरानी, 85 वर्ष की आयु मे निधन

Next Post

फ़ूड एक्सपो-2022 से प्रसंस्करण क्षेत्र की संभावनाओं को मिलेगा व्यापक फलक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा

11/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश

11/04/2026
Flights
Main Slider

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवा होगी शुरू

11/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे अधिकारी, मुख्य सचिव ने परखी व्यवस्थाएं

11/04/2026
Next Post
India Food Expo

फ़ूड एक्सपो-2022 से प्रसंस्करण क्षेत्र की संभावनाओं को मिलेगा व्यापक फलक

यह भी पढ़ें

Governor Anandiben Patel inaugurated the 19th National Jamboree.

बच्चों की प्रतिभा देखकर करता है मन, फिर से बच्चा बन जाऊँ: राज्यपाल

24/11/2025
Sonu Sood told the whole truth of gifting a car to his son on the occasion of Father's Day

फादर्स डे के मौके पर सोनू सूद ने बताया बेटे को कार गिफ्ट करने का पूरा सच

20/06/2021
Thomas Cup

Thomas Cup : बैडमिंटन का स्वर्णिम इतिहास रचने को भारत तैयार

15/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version