• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Thomas Cup : बैडमिंटन का स्वर्णिम इतिहास रचने को भारत तैयार

Writer D by Writer D
15/05/2022
in खेल
0
Thomas Cup

Thomas Cup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। थॉमस कप (Thomas Cup) के क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल में मलेशिया और डेनमार्क को हराकर विजय रथ पर सवार भारतीय बैडमिंटन टीम रविवार को फाइनल में इंडोनेशिया के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी। भारत (India) ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए डेनमार्क को 3-2 से हराकर थॉमस कप (Thomas Cup) के फाइनल में पहली बार जगह बनाई है।

भारत (India) इस सीजन में सिर्फ चीनी ताइपे के खिलाफ एक मैच हारा है, जबकि 14-बार का चैंपियन इंडोनेशिया एक भी मैच नहीं हारा और नॉकआउट मुकाबलों में चीन व जापान को हराकर फाइनल में पहुंचा है।

भारत को थॉमस कप (Thomas Cup) फाइनल तक पहुंचाने में किदांबी श्रीकांत और एच एस प्रणय ने पांच मैच जीतकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी जरूरत पड़ने पर भारत को युगल मैचों में जीत दिलाई है।

मलेशिया और डेनमार्क के विरुद्ध अपने मैच हारने वाली कृष्णा प्रसाद गरगा और वष्णिुवर्धन गौड़ पंजाला की जोड़ी भारत की कमज़ोर कड़ी रही है। मुमकिन है कि टीम प्रबंधन फाइनल में इनकी जगह एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को जगह दे।

लक्ष्य सेन विश्व के नंबर चार से भिड़ सकते हैं

दूसरी तरफ, विश्व के नंबर नौ शटलर लक्ष्य सेन ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। पिछले रिकॉर्ड को ध्यान में रखा जाये तो लक्ष्य को थॉमस कप (Thomas Cup) फाइनल में विश्व के नंबर चार खिलाड़ी एंथनी सिनिसुका जिनटिंग के खिलाफ खिलाया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने मार्च में हुए जर्मन ओपन में जिनटिंग को सीधे मुकाबलों में मात दी थी।

भारत ने रचा इतिहास, 73 साल बाद थॉमस कप के फाइनल में पहुंची

श्रीकांत को विश्व के नंबर आठ खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी के खिलाफ खेलने के लिये भेजा जा सकता है, क्योंकि वह आमने-सामने के नौ मुकाबलों में क्रिस्टी को पांच बार हरा चुके हैं। श्रीकांत को क्रिस्टी के खिलाफ पिछले दो मुकाबलों में बहुत न्यूनतम  अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, जिसका बदला लेने के लिये वह उत्सुक होंगे।

प्रणय के लिए मुश्किल होगा मुकाबला

अगर थॉमस कप (Thomas Cup) फाइनल आखिरी मैच तक जाता है तो पिछले मैच में चोटिल हुए प्रणय को विश्व के नंबर 24 खिलाड़ी शेसर हिरेन रुस्ताविटो के खिलाफ उतारा जा सकता है। प्रणय को एड़ी में मोच आई थी, जो उनके लिये फाइनल मुकाबले में समस्या का कारण बन सकता है।

इस वजह से विराट ने बढ़ाया वर्कआउट, कहा…

गौरतलब है कि प्रणय शेसर को दो बार हरा चुके हैं, हालांकि यह मुकाबले पांच साल पहले हुए थे और तब से दोनों आमने-सामने नहीं आये हैं। इंडोनेशिया केविन संजय सुकामुलजो, मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान जैसे युगल खिलाड़ियों के दम पर जीत दर्ज करता आया है, हालांकि भारत भी इनसे मुकाबला करने के लिये चिराग और सात्विक पर भरोसा कर सकता है। चिराग-सात्विक की भारतीय जोड़ी 2018 एशिया टीम चैंपियनशिप में सुकामुलजो और अहसान को हरा चुकी है।

Tags: India will enter the Thomas Cup finalSport newssport news 2022sport news 2022 updatesport news updateThomas Cup
Previous Post

शादी समारोह में गई 10 साल की मासूम के साथ हैवनियत, हालत गंभीर

Next Post

यूपी के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स हेल्थकार्ड के लिए करें आवेदन, शुरू हुई वेबसाइट

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

28/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
Next Post
health card

यूपी के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स हेल्थकार्ड के लिए करें आवेदन, शुरू हुई वेबसाइट

यह भी पढ़ें

Afghan professor

प्रोफेसर ने LIVE प्रोग्राम के दौरान अपनी डिग्रियां फाड़ी, बोला- ऐसी शिक्षा मंजूर नहीं, जहां….

28/12/2022
Share Market

बिकवाली पर भारी पड़ी लिवाली, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली कमान

23/06/2026
Satpal Maharaj met CM Dhami.

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटने का किया अनुरोध

13/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version