• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रोफेसर ने LIVE प्रोग्राम के दौरान अपनी डिग्रियां फाड़ी, बोला- ऐसी शिक्षा मंजूर नहीं, जहां….

Writer D by Writer D
28/12/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Afghan professor

Afghan professor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काबुल। अफगानिस्तान में काबुल यूनिवर्सिटी (Kabul University) के एक प्रोफेसर (Afghan professor) ने लाइव टीवी प्रोग्राम के दौरान अपनी डिग्रियां फाड़ दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा एजुकेशन मंजूर नहीं है, जहां उनकी मां और बहन को पढ़ने की आजादी नहीं है। दरअसल, तालिबान ने 20 दिसंबर को लड़कियों की यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पर पूरी तरह बैन लगा दिया।

अफगान रिसेटलमेंट प्रोग्राम की पूर्व पॉलिसी एडवाइजर शबनम नसीमी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें देखा जा सकता है कि प्रोफेसर (Afghan professor) पहले अपनी डिग्रियां कैमरे के सामने दिखाते हैं और फिर उन्हें फाड़ देते हैं। वो कहते हैं- आज से मुझे इन डिग्रियों की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस देश में शिक्षा के लिए कोई जगह नहीं है। अगर मेरी बहन और मेरी मां नहीं पढ़ सकती हैं, तो मैं इस शिक्षा को मंजूर नहीं करता।

3 महीने पहले ही महिलाओं ने एग्जाम दिए थे

तालिबान ने पहले यूनिवर्सिटी में विषयों के चयन को लेकर प्रतिबंध लगाए थे। महिलाएं इंजीनियरिंग, इकोनॉमिक्स, साइंस और एग्रीकल्चर जैसे विषय नहीं पढ़ सकती थीं।

इसके बाद तालिबान ने 3 महीने पहले ही महिलाओं को यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस एग्जाम में बैठने की इजाजत दी थी। हजारों लड़कियों और महिलाओं ने अफगानिस्तान के कई राज्यों में एग्जाम दिए थे। इसके बाद यूनिवर्सिटी की पढ़ाई को बैन कर देने के फैसले के खिलाफ आज भी अफगानिस्तान में प्रदर्शन जारी हैं।

बच्चियों के स्कूल जाने पर भी पाबंदी लगाई

अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद सबसे पहले तालिबान ने एजुकेशन सिस्टम में बदलाव करने शुरू किए। सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के स्कूल जाने पर रोक लगा दी गई थी। कुछ समय बाद तालिबान ने सेकेंडरी स्कूल फिर खोलने की भी इजाजत दी थी, मगर एक बार फिर उसने अपने फैसले को पलट दिया और लड़कियों के स्कूल जाने पर फिर पाबंदी लगा दी। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में भी जाने नहीं दिया गया।

इस एक सेब की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें क्यों कहलाता है Black Diamond

तालिबानी कब्जे के बाद अफगानी महिलाओं को मिले सारे अधिकार छिन गए जिसे अमेरिका ने साल 2001 में तालिबान शासन को हराकर महिलाओं को दिए थे।

Tags: # world newsafganistan newsinternational NewsTaliban
Previous Post

इस एक सेब की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें क्यों कहलाता है Black Diamond

Next Post

C-TET के पेपर के दौरान आपस में भिड़े दो गुट, 20 राउंड फायरिंग से मची भगदड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Ebola Virus
अंतर्राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से कांपी इस देश की धरती, भूकंप से कांपी धरती

20/05/2026
Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Next Post
Dispute

C-TET के पेपर के दौरान आपस में भिड़े दो गुट, 20 राउंड फायरिंग से मची भगदड़

यह भी पढ़ें

जाति के नाम पर अब जसवंतनगर क्षेत्र में राजनीति नहीं चलेगी : प्रदीप

03/02/2022
Taken out innocent boy from borewell

30 फीट गहरे बोरवेल से 20 घंटे बाद निकाला गया मासूम, भेजा गया अस्पताल

03/12/2020
bihar board

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 की अच्छी तैयारी के लिए बनाया गया प्लान

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version