• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा चुनाव : जेडीयू 122 व बीजेपी 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Desk by Desk
06/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bihar assembly elections

Bihar assembly elections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतात्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच मंगलवार को सीटों के बंटवारे का ऐलान हो गया है। बता दें कि जेडीयू 122 व बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह जानकारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) प्रमुख व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकार वार्ता में दी। नीतीश कुमार ने बताया कि जेडीयू कोटे से हम पार्टी के सात प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगें।

वहीं बीजेपी अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को सीट देंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा काम बिहार की जनता की सेवा करना है। हमारे बारे में कौन क्या बोल रहा इससे फर्क नहीं पड़ता।

बिहार को आगे बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य है: नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे मन में कोई गलतफहमी नहीं है। बिहार को आगे बढ़ाना है, यही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने विपक्षी पार्टी खास तौर से आरजेडी पर जमकर निशाना साधा, कहा कि आरजेडी के शासन काल में कोई काम नहीं हुआ। पटना में बीजेपी-जेडीयू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फिर कहा कि नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि सबको मालूम है कि हम लोग अगर 15 साल से काम कर रहे हैं और उसके पहले जिन लोगों को 15 साल काम करने का मौका मिला। उसकी तुलना देख सकते हैं। पहले के 15 साल में क्या आर्थिक स्थिति थी, क्या कानून की हालत थी, कितने बड़े पैमाने पर हत्याएं होती थी। सामूहिक नरसंहार जैसी घटनाएं होती थी। कितने दंगे होते थे, सारी बातें सबको मालूम है। हम लोगों ने किस तरह से काम किया यह सबको पता है। हमने बिहार में कितना काम किया है, यह सबके सामने है।

बिहार एनडीए में वही रहेगा जो नीतीश को नेता मानेगा: सुशील मोदी

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि बिहार एनडीए में वही रहेगा जो नीतीश कुमार को नेता मानेगा। एनडीए ही पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करेगा। अगर जरूरत हुई तो चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी। बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए को तीन-चौथाई बहुमत मिलने वाला है।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के भाई का निधन, फोटो शेयर कर लिखा ये इमोशनल मैसेज

इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं, बिहार के गठबंधन में सारी बातें नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रही है, नीतीश कुमार के नेतृत्व को भाजपा पूरी तरह से स्वीकार करती हैं। एनडीए गठबंधन में वही रहेंगे जिन्हें उनका नेतृत्व स्वीकार है। उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिये भाजपा पूरी कोशिश करेगी और तीन चौथाई बहुमत से नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम बनायेंगे सरकार।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चयनित प्रत्याशियों को फोन कर नामांकन के लिए अपने कागजात तैयार करने के लिए बोल दिया गया है। वहीं टिकट नहीं मिलने से नाराज कई नेताओं ने भाजपा को छोड़ने का फैसला किया है।

अब तक जदयू ने इन उम्मीदवारों को दिया पार्टी का सिंबल

नवादा : कौशल यादव, दिनारा : जय कुमार सिंह, बरबीघा : सुदर्शन, मोकामा : राजीव लोचन, झाझा : दामोदर रावत, करगहर : वशिष्ठ सिंह, सूर्यगढ़ा : रामानंद मंडल, जगदीशपुर : कुसुम लता सिंह, अगियांव : प्रभु राम, कुर्था : सत्यदेव कुशवाहा, बेलहर : मनोज यादव, जमालपुर : शैलेश कुमार, नोखा :  नागेंद्र चंद्रवंशी, सुल्तानगंज : ललित कुमार मंडल, चेनारी : ललन पासवान, घोसी : राहुल कुमार, चकाई : संजय प्रसाद, मसौढ़ी : नूतन पासवान, रफीगंज : अशोक सिंह, शेरघाटी : विनोद यादव, अमरपुर : जयंत राज, जहानाबाद : कृष्णनंदन वर्मा, पालीगंज : जयवर्धन।नवादा : कौशल यादव, दिनारा : जय कुमार सिंह, बरबीघा : सुदर्शन, मोकामा : राजीव लोचन, झाझा : दामोदर रावत, करगहर : वशिष्ठ सिंह, सूर्यगढ़ा : रामानंद मंडल, जगदीशपुर : कुसुम लता सिंह, अगियांव : प्रभु राम, कुर्था : सत्यदेव कुशवाहा, बेलहर : मनोज यादव, जमालपुर : शैलेश कुमार, नोखा :  नागेंद्र चंद्रवंशी, सुल्तानगंज : ललित कुमार मंडल, चेनारी : ललन पासवान, घोसी : राहुल कुमार, चकाई : संजय प्रसाद, मसौढ़ी : नूतन पासवान, रफीगंज : अशोक सिंह, शेरघाटी : विनोद यादव, अमरपुर : जयंत राज, जहानाबाद : कृष्णनंदन वर्मा, पालीगंज : जयवर्धन।

हम ने सभी सात सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी

उधर एनडीए में जदयू के साझीदार हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने अपने सभी सात सीटों पर के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इमामगंज से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, बाराचट्टी से ज्योति देवी (जीतन राम मांझी की समधिन), टेकारी से पूर्व मंत्री अनिल कुमार, मखदुमपुर से देवेंद्र मांझी (जीतन राम मांझी के दामाद), सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी, कसबा से राजेंद्र यादव तथा कुटुंबा से श्रवण भुइयां को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

Tags: Bihar Assembly Election 2020 Live Updatesbihar assembly elections 2020bihar chunavbihar election 2020bihar election 2020 newsBihar election in-charge Devendra Fadnavisbihar vidhan sabha chunavbjpBJP presidentCorona epidmic and Bihar Electionelection in Bihar 2020election in Bihar during Corona periodHAMhome minister amit shahJDUJP naddaNDANDA Seat AnnouncementNitish Kumarorganization in-charge Bhupendra Yadavpatnapatna newsState Core GroupSushil Modi
Previous Post

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के भाई का निधन, फोटो शेयर कर लिखा ये इमोशनल मैसेज

Next Post

नीती टेलर ने अगस्त में निजी समारोह में परीक्षित बावा से शादी की, वीडियो और तस्वीरें कीं शेयर

Desk

Desk

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
Neeti Taylor married Parikshit Bawa नीती टेलर ने परीक्षित बावा से शादी की

नीती टेलर ने अगस्त में निजी समारोह में परीक्षित बावा से शादी की, वीडियो और तस्वीरें कीं शेयर

यह भी पढ़ें

28 अक्टूबर राशिफल : आज इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

28/10/2020
कांग्रेस को बड़ा झटका Big shock to congress

एनएसयूआई की राष्ट्रीय प्रभारी रूचि गुप्ता ने दिया इस्तीफा

19/12/2020
Bathroom

फर्श साफ करने में करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगा चमचमाता फ्लोर

07/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version