• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने रचा इतिहास, 73 साल बाद थॉमस कप के फाइनल में पहुंची

Writer D by Writer D
14/05/2022
in खेल
0
thomas cup

thomas cup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष बैडिमिंटन टीम (Badminton Male Team) ने इतिहास रच दिया है। हमारी टीम ने प्रतिष्ठित थॉमस कप टूर्नामेंट (Thomas Cup)  के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारत ने डेनमार्क को कड़े मुकाबले में 3-2 से हरा दिया। थॉमस कप का आयोजन 1949 से हो रहा है। यानी 73 साल में पहली बार भारतीय टीम खिताबी मुकाबला खेलेगी। आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा जरूर लें।

फाइनल में रविवार को इंडोनेशिया से भारत का मुकाबला होगा। सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारत का मेडल पक्का हो गया था। भारतीय टीम पहली बार थॉमस या उबर कप में मेडल जीत रही है। महिला वर्ग में यह टूर्नामेंट उबर कप के नाम से खेला जाता है। भारतीय महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के खिलाफ 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

एचएस प्रणय ने निर्णायक मुकाबले में दिलाई जीत

थॉमस कप के मुकाबले बेस्ट ऑफ 5 फॉर्मेट में होते हैं। यानी दो देशों की टीमों को आपस में पांच मैच खेलने होते हैं। डेनमार्क के खिलाफ सेमीफाइनल में पहले चार मैचों के बाद दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थी। आखिरी मैच में भारत के एचएस प्रणय के सामने डेनमार्क की ओर से रासमुस गेमके थे। प्रणय ने यह मैच 1 घंटा, 13 मिनट में 13-21, 21-9, 21-12 से अपने नाम किया।

हरभजन : मैं कार्तिक को भारतीय विश्व कप टी20 टीम में जरूर करता शामिल

सेमीफाइनल का पहले मैच में भारत की ओर से लक्ष्य सेन उतरे थे। उन्हें विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ 13-21, 13-21 से हार झेलनी पड़ी। यह मैच 49 मिनट तक चला।

डबल्स मुकाबला जीतने के बाद सात्विक और चिराग की जोड़ी।

डबल्स मुकाबला जीतने के बाद सात्विक और चिराग की जोड़ी।

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने कराई वापसी

दूसरा मुकाबला डबल्स का था। इसमें सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने किम आस्त्रुप और मथियास क्रिस्टिएंसन को 1 घंटा, 18 मिनट में 21-18 21-23 22-20 से हरा दिया। तीसरा मुकाबला सिंगल्स का था। इसमें किदांबी श्रीकांत ने आंद्रेस एंटोनसन को 21-18 12-21 21-15 से हरा दिया।

MI से मिली हार के बाद CSK के कोच ने सिमरजीत और मुकेश के लिए कही ये बात

चौथे मैच में मिली हार, फिर प्रणय ने फाइनल में पहुंचाया

हालांकि, चौथे मैच में भारत को हार मिली। कृष्णा प्रसाद गर्ग और विष्णुवर्धन गौड़ की जोड़ी को आंद्रेस स्कारुप और फ्रेडरिक सोगार्ड की जोड़ी ने 14-21 13-21 से हरा दिया। इसके बाद आखिरी मैच में प्रणय ने जीत हासिल कर भारत को पहली बार फाइनल में पहुंचा दिया।

Tags: badminton turanamentsports newssports news in hindiThomas Cupthomas cup tournamaent
Previous Post

मुंडका अग्निकांड: अबतक 27 की मौत, दो गिरफ्तार

Next Post

अरनिया सेक्टर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

P.V. Sindhu
खेल

चाइना ओपन 2026: अंतिम-16 में हारकर बाहर हुईं पी.वी. सिंधु

23/07/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Gujarat Titans bus catches fire
खेल

IPL 2026: बीच सड़क धू-धू कर जली गुजरात टाइटंस की बस, बाल-बाल बची शुभमन गिल की टीम

01/06/2026
Next Post
drone

अरनिया सेक्टर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ में 7 सीटों सहित चुनाव संपन्न, मुख्यमंत्री ने जताया मतदाताओं का आभार

07/05/2024
actress kajal joined sp

महामण्डलेश्वर सत्यानंद जी महाराज और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल हुई साइकिल पर सवार

07/08/2021
mahatma gandhi kashi vidyapith

रिजल्ट न आने से दाखिले की दौड़ से 250 अभ्यर्थी बाहर

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version