• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में घुमंतू गिरोह के दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रयागराज
0
Police Encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। माण्डा एवं सोरांव थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात को घुमन्तू गिरोह के सदस्यों से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। यमुनापार एवं गंगापार एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। पहली मुठभेड़ माण्डा में हुई।

माण्डा थाना क्षेत्र के लालगंज मीरजपुर मार्ग पर शनिवार की रात यमुनापार एसओजी एवं माण्डा थाने की संयुक्त पुलिस टीम एवं घुमन्तू गिरोह के दो सदस्यों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे को टीम ने घेरकर गिरफ्तार किया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने रविवार को यह बताया कि गोली से घायल बदमाश बिहार प्रान्त के रोहतास जनपद के डेहरी बाजार थाना क्षेत्र के ओनसोन डेहरी गांव निवासी प्रदीप कुमार जोशी उर्फ जोशी खरवार है। इसका पड़ोसी अनीश खरवार है। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और तीन जिन्दा कारतूस मिला है। गोली से घायल प्रदीप कुमार जोशी के खिलाफ थरवई थाने में हत्या एवं लूट का मुकदमा दर्ज है। कौंधियारा सराय इनायत थाने में भी लूटपाट का मुकदमा दर्ज हैं।

जनपद में घुमंतू गिरोह के सदस्यों द्वारा लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने सख्त रूख अपनाया है। इसी क्रम में घुमंतू गिरोह की धरपकड़ में लगी पुलिस की टीमों को बीती रात बड़ी सफलता मिली है। एसपी यमुनापार ने बताया कि माण्डा के लालगंज मीरजापुर मार्ग पर मोटर साइकिल सवार दो संदिग्ध युवक जाते हुए दिखाई दिये तो पुलिस टीम ने रूकने के लिए कहा तो बदमाश तमंचे से गोली चलाने लगे। हालांकि टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान प्रदीप कुमार जोशी गोली लगने से घायल होकर गिर गया और उसका साथी भागने लगा।

नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या कर बम से उड़ाया घर, पर्चे में लिखा- ले लिया बदला

टीम ने उसे भी दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान गोली से घायल बदमाश ने बताया कि गिरोह के सदस्य बाहर से आकर कहीं अपना डेरा डाल देते है और सूनसान स्थान पर मौजूद रहने वाले वृद्ध या परिवार को अपना निशाना बनाते है तथा लूटपाट करते है, इस दौरान विरोध करते है तो घर में मौजूद सभी सदस्यों की हत्या कर देते है। पूछताछ के दौरान आंधी गांव में हुई तिहरे हत्या काण्ड को अंजाम दिये।

दूसरी, मुठभेड़ जिले के थरवाई थाना क्षेत्र के भिदिऊरा गांव के पास शनिवार देर रात हुई। मुठभेड़ के दौरान गोली से घायल बिहार प्रान्त के रोहतास जनपद में स्थित डेहरी थाना व डेहरी गांव निवासी बलिराम खरवार उर्फ बल्ली पुत्र गिरजा है। टीम बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा, दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

क्षेत्राधिकारी फूलपुर ने बताया कि गोली से घायल अपराधी सोरांव थाना क्षेत्र के दो जघन्य अपराधों एवं सराय इनायत थाना क्षेत्र में लूट की वारदात में शामिल था। एसओजी प्रभारी को सूचना मिली कि सोरांव थाना क्षेत्र में अपराधियों गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस दौरान एक अपराधी यहां भाग निकला है। जो हाइवे से होकर बिहार की ओर भाग रहा है। सूचना पर थरवई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ हाइवे पर पहुंचे और चेकिंग करने लगे। तभी उक्त अपराधी पुलिस टीम को देखते ही गोली चलाने लगा। पुलिस टीम ने भी जबाबी फायरिंग की। जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsPolice EncounterPrayagraj Newsup news
Previous Post

मायावती के घर पहुंची प्रियंका गांधी, मां के निधन पर जताया शोक

Next Post

इस जेल में भयंकर खून खराबा, 68 कैदियों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोमती केवल नदी नहीं, सांस्कृतिक चेतना और जीवनधारा की प्रतीक : मुख्यमंत्री

12/10/2025
CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड से समग्र विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा सीएम योगी का उत्तम प्रदेश

12/10/2025
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खान के अगल-बगल घूमेंगे ब्लैक कमांडो, जेल से बाहर आते ही फिर मिली Y कैटेगरी सुरक्षा

12/10/2025
Seat sharing between NDA in Bihar announced
Main Slider

NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान: BJP और JDU बराबर-बराबर, छोटे दलों को भी मिला सम्मान

12/10/2025
Banke Bihari Temple
Main Slider

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 150 वर्ष पुरानी परंपरा पर ‘बैन’, श्रद्धालुओं में गहरा रोष

12/10/2025
Next Post

इस जेल में भयंकर खून खराबा, 68 कैदियों की मौत

यह भी पढ़ें

Coconut Chutney

गर्मियों में आपकी इम्यूनिटी बढाएगी दही नारियल की चटनी, नोट करें रेसिपी

31/03/2025
food

कोरोना महामारी ने रेस्टोरेंट और खाने की दुनिया पर क्या-क्या असर डाला

05/12/2020
Chandrababu Naidu

चंद्रबाबू नायडू की पत्नी ने जेल में अपने पति की सुरक्षा पर जताई चिंता

12/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version