• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार पर योगी सरकार का एक्शन, बिजली विभाग के दो मुख्य अभियंता सहित आठ निलंबित

Writer D by Writer D
14/09/2024
in Main Slider, क्राइम, लखनऊ
0
Suspended

Suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भ्रष्टाचार मामले में बिजली के विभाग के दो अफसरों पर योगी सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। प्रदेश सरकार के आदेश पर कारपोरेशन प्रबंधन ने मेरठ के अधीक्षक अभियंता और आजमगढ़ के मुख्य अभियंता को तुरंत सस्पेंड (Suspend) कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता पर ठेकेदारों से रिश्वत लेने की शिकायत हुई थी जबकि मुख्य अभिंयता पर मानकों के अनुरूप उपकरण उपलब्ध नहीं कराने के मामले में दोषी पाया गया था।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और मेरठ में बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के दो बड़े मामले प्रकाश में आए हैं। इन दोनों मामलों में दो मुख्य अभियंता व दो अधीक्षण अभियंता सहित आठ कार्मिक निलंबित किए गए हैं। अलीगढ़ के मामले में इंजीनियरों ने एक फर्म से मिलीभगत कर खराब गुणवत्ता की सामग्री की सप्लाई लेने का काम किया है। वहीं मेरठ के मामले में पार्कों के सुंदरीकरण के काम में अधीक्षण अभियंता पर 2.5 करोड़ रुपये रिश्वत लिए जाने का का आरोप है।

अलीगढ़ में घटिया सामग्री की सप्लाई में मुख्य अभियंता सहित सात निलंबित

अलीगढ़ के इस मामले में वर्ष 2022-23 में टेंडर के माध्यम से गणेश इंटरप्राइजेज को एसटीपी पोल और एबी केबिल सप्लाई का आर्डर मिला था। इस फर्म ने घटिया क्वालिटी के साथ ही कम और क्षतिग्रस्त सामग्री की सप्लाई की। जिसे हर स्तर पर इंजानियरों ने नजरअंदाज किया। करोड़ों रुपये के इस टेंडर में इंजीनियरों की अनदेखी में बड़े भ्रष्टाचार को देखा जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अब अपनी आय बढ़ने पर भी काम कर रही ग्राम पंचायतें

यूपीपीसीएल के चेयरमैन डा. आशीष कुमार गोयल ने तत्कालीन मुख्य अभियंता (वितरण) अलीगढ़ सुबोध कुमार शर्मा तथा अलीगढ़ के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता वर्तमान में मुख्य अभियंता स्तर दो के पद पर आजमगढ़ में तैनात राघवेंद्र को निलंबित कर दिया है। इसी मामले में अन्य इंजीनियरों का निलंबन (Suspend) भी प्रबंधन के सक्षम अधिकारियों ने किया है। निलंबन आदेश शुक्रवार को देर शाम जारी किया गया था।

मेरठ में 41 करोड़ के टेंडर में 2.5 करोड़ कमीशन लिया

मेरठ के प्रकरण में अधीक्षण अभियंता विद्युत जनपद वितरण मंडल वेद प्रकाश कौशल ने उपकेंद्रों की मरम्मत व पार्कों के सुंदरीकरण के लिए 41 करोड़ रुपये का टेंडर किया। आरोप है कि टेंडर जारी करने के लिए इन्होंने ठेकेदारों से छह फीसदी अर्थात 2.5 करोड़ रुपये रिश्वत लिए। एसई के खिलाफ भ्रष्टाचार की अन्य शिकायतें भी विभाग को मिली हैं।

इस बड़े आरोप के बाद यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने एसई वेद प्रकाश कौशल को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है। निलंबन के साथ ही एसई को एमडी दक्षिणांचल आगरा से संबद्ध किया गया है। इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि. द्वारा मुख्य अभियंता (जांच समिति) के माध्यम से कराने का आदेश हुआ है।

Tags: Lucknow Newsuppcl
Previous Post

आपदा पर सीएम धामी अलर्ट, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Next Post

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज एक प्रगतिशील और समृद्ध समाज है : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी ने दी ₹97 करोड़ की सौगात

05/09/2026
Punjab Cabinet Meeting
Main Slider

पंजाब में नौकरियों का पिटारा खुला, कैबिनेट ने 132 पदों को दी मंजूरी

05/09/2026
CM Yogi
Main Slider

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं: सीएम योगी

05/09/2026
Dhami government cracks down on unrecognised madrasas.
Main Slider

बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार सख्त, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई

05/09/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : धामी

05/09/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज एक प्रगतिशील और समृद्ध समाज है : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश

15/04/2022
The brother-in-law of litterateur Bandhu Kushavarti dies

साहित्यकार बंधु कुशावर्ती के बहनोई का निधन, गुल्लाला-घाट पर होगा अंतिम संस्कार

19/01/2021
ramdarbar

सीएम योगी ने फीरोजाबाद में कांच से निर्मित रामदरबार पीएम मोदी को किया भेंट

03/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version