• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
06/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जनपद में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात शराब पीने के बाद एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी (Shot) में एक ही परिवार की दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य अभियुक्त को उसके साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान मुख्य अभियुक्त के पैर में गोली लगी है।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमरेहिया पुरवा ग्राम पंचायत बेर्राव में राम भजन यादव व रामकरण यादव पुत्र गण नत्थू यादव व दूसरे पक्ष के शारदा प्रसाद पुत्र राम प्रसाद यादव जो एक ही परिवार के हैं। इन सभी लोगों ने शराब पी। शराब पीने के बाद आपस में गाली-गलौज और झगड़ा करने लगे, तभी शराब के नशे में राम भजन यादव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी।

ताबड़तोड़ की गई फायरिंग से शारदा प्रसाद यादव (50) पुत्र रामप्रसाद व छोटे लाल यादव (55) पुत्र चुनवा यादव निवासी ग्राम बेर्राव की गोली लगने से घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि अवधेश यादव (21) पुत्र विजय बहादुर एवं करण यादव पुत्र चंद्रशेखर (36) निवासी बेर्राव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट भी पहुंची। गोलीबारी में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिनका इलाज चल रहा है। वही गोलीबारी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस द्वारा कांबिंग शुरू की गई। कांबिंग के दौरान मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उसके एक साथी समेत गिरफ्तार कर लिया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जिन्हें जल्दी ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

Tags: banda news
Previous Post

पांच लाख की लूट का खुलासा, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

Next Post

मिलावटी पेट्रोल-डीजल बेचने वाले रैकेट का भण्डाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

13/05/2026
Next Post
Arrested

मिलावटी पेट्रोल-डीजल बेचने वाले रैकेट का भण्डाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Foreign exchange reserves

विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 601.057 अरब डॉलर पर

11/06/2022
Rahul Gandhi

वायनाड पीड़ितों के लिए 100 से अधिक घर बनाएगी कांग्रेस: राहुल गांधी

02/08/2024

सूडान के प्रधानमंत्री नजरबंद, कैबिनेट मंत्री गिरफ्तार

25/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version