• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सोनभद्र
0
Liquor

Liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में करमा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक पर लदी 711पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (Liquor) बरामद कर हिमाचल राज्य के दो तस्करों को गिरफ्तार (Arrseted) किया ।

पुलिस अधीक्षक डॉ़ यशवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि करमा थाना पुलिस को सूचना मिली की एक ट्रक से अवैध शराब पंजाब से बिहार जाने के लिए निकली है और मिर्जापुर राबर्ट्सगंज मार्ग होते हुए बिहार जाएगी। पुलिस टीम ने सुचना के आधार पर मीरजापुर-रॉबर्ट्सगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर करकी बाजार के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध डीसीएम ट्रक को जांच के लिए रोका और ट्रक पर सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस टीम द्वारा जांच करने पर डीसीएम ट्रक पर लदे 711पेटी में 6399 लीटर अंग्रेजी शराब (Liquor) बरामद कर लिया। ट्रक पर इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की की 702पेटी बरामद हुआ जिस पर लिखा था सिर्फ पंजाब राज्य में ही बिक्री हो सकती हैं और 09पेटी डीलक्स व्हिस्की की बरामद हुई है।

पुलिस टीम ने इस मामले में अब्दुल रसीद पुत्र राजबलि, निवासी ग्राम मुस्वाड़ी, पल्यूर, थाना चम्बा, तहसील चम्बा, जनपद चम्बा हिमाचल प्रदेश और मुलखराज पुत्र टीटू राम, निवासी ग्रमा धनेली, लेसुई,थाना भजराड़ु, तहसील चुराह, जनपद चम्बा हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार चालक ने बताया कि डीसीएम में अवैध शराब है जिसे वह दोनों इसी गाड़ी में लोडकर अधिक पैसा कमाने के उद्देश्य से पंजाब से लेकर मीरजापुर-रॉबर्ट्सगंज के रास्ते बिहार ले जा रहे थे तथा कोई पकड़ न सके इसलिए फर्जी तरीके से दिखाने के लिए कपड़े की बिल्टी व पेपर बनवाए थे। यह शराब पंजाब में बहुत सस्ती मिलती है तथा बिहार में अच्छे दाम पर बिक जाती है।

उक्त अवैध शराब व फर्जी बिल्टी वाहन स्वामी बल्देव पुत्र ज्ञान चौहान, निवासी ग्राम चटोका, लेसुई, थाना भजराड़ु, तहसील चुराह, जनपद चम्बा हिमाचल प्रदेश ने ने उपलब्ध करायी थी तथा हमारी डील हुई थी कि जो फायदा होगा आपस में बराबर-बराबर बांट लिया जाएगा।

करमा थाने पर इस सम्बन्ध में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newssonbhadra news
Previous Post

चेक बाउंस होने पर मिला इतने महीने का कारावास

Next Post

शराब के नशे में बेटे ने की बाप की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो: एके शर्मा

25/04/2026
Saleem Wastik
उत्तर प्रदेश

मुर्दा बनकर घूम रहा था खूंखार अपराधी: ‘एक्स मुस्लिम’ सलीम गिरफ्तार, अपहरण और हत्या के केस में मिली थी उम्रकैद

25/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में विकास कार्यों को दें रफ्तार, गुणवत्ता से न हो कोई समझौता: एके शर्मा

25/04/2026
DM's new initiative to check the quality of mid-day meal
आगरा

अब BEO खाएंगे बच्चों के साथ खाना! DM का अनोखा आदेश

25/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने वाराणसी में 24×7 विद्युत वैन का किया उद्घाटन

25/04/2026
Next Post
Murder

शराब के नशे में बेटे ने की बाप की हत्या

यह भी पढ़ें

Neha Sharma

देश का भविष्य हैं मेधावी, उन्हें लक्ष्य तय करके आगे बढ़ना है: नेहा शर्मा

15/06/2023
जहरीली गैस से युवकों की मौत

बछड़े को बचाने कुएं में उतरे पांच युवकों की जहरीली गैस से मौत, CM ने की आश्रितों को दो-दो लाख देने की घोषणा

08/09/2020
Woman's bullying

महिला की दबंगई, पलटे सब्जी के ठेले, पुलिस ने लिया हिरासत में

26/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version