• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी में विकास कार्यों को दें रफ्तार, गुणवत्ता से न हो कोई समझौता: एके शर्मा

Writer D by Writer D
25/04/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ:  नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने अपने वाराणसी भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री श्री शर्मा ने शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जलभराव की समस्या किसी भी स्थिति में उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नगर निगम एवं जलकल विभाग को समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

सड़क एवं शहरी सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे शहर की व्यवस्था और सुगमता दोनों में सुधार होगा।नगर विकास मंत्री ने सीएम ग्रिड योजना एवं वैश्विक नगरोदय योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि इन योजनाओं के माध्यम से वाराणसी के विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभाव धरातल पर स्पष्ट दिखना चाहिए और बनारस को एक आधुनिक एवं व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जाए।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत ट्रिपिंग की समस्या पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वाराणसी के किसी भी क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या स्वीकार्य नहीं है और इसे तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा।इसके अतिरिक्त मंत्री श्री शर्मा ने अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।बैठक के अंत में मंत्री श्री ए के शर्मा ने कहा कि वाराणसी एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन नेगेटिव बैलेंस होने पर भी नहीं काटा जाएगा। साथ ही 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को अधिकतम 200 रुपये तक की रियायत प्रदान की जाएगी। मंत्री श्री शर्मा ने निर्देशित किया कि किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन काटने से पूर्व अनिवार्य रूप से 5 चरणों में एसएमएस अलर्ट भेजे जाएं। इसके अतिरिक्त रविवार एवं अन्य सार्वजनिक अवकाशों पर नेगेटिव बैलेंस की स्थिति में भी विद्युत आपूर्ति बाधित न की जाए। उन्होंने अधिकारियों को इन प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे।

बैठक के दौरान मेयर अशोक तिवारी,  एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम शंभू कुमार,नगर विकास श्री हिमांशु नागपाल, अपर नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

अब BEO खाएंगे बच्चों के साथ खाना! DM का अनोखा आदेश

Next Post

मुर्दा बनकर घूम रहा था खूंखार अपराधी: ‘एक्स मुस्लिम’ सलीम गिरफ्तार, अपहरण और हत्या के केस में मिली थी उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
Next Post
Saleem Wastik

मुर्दा बनकर घूम रहा था खूंखार अपराधी: 'एक्स मुस्लिम' सलीम गिरफ्तार, अपहरण और हत्या के केस में मिली थी उम्रकैद

यह भी पढ़ें

AK Sharma

नगरों को गन्दगी के कोढ़ से मुक्त करने के लिए चलाये गये अनेकों अभियान: एके शर्मा

22/07/2023

फ्लाईओवर से गिरी यात्रियों से भरी बस, चालक की मौत, कई घायल

13/10/2021
shiv-parvati

पार्वती जी के लिए काशी आए थे शिव शंकर, जानें ये पौराणिक कथा

18/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version