Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विस्फोट से दो मंजिला मकान जमींदोज, एक किमी दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

Explosion

Explosion

पीलीभीत। जिले में मंगलवार को एक घर में पटाखा बनाते समय विस्फोट (explosion) हो गया। दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में 3 किशोरियां दब गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने किशोरियों को मलबे से निकाला। घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोशी टोला की है।

यह घर अजीम नाम के युवक का है। उन्हें यह मकान पीएम आवास योजना के तहत मिला था। मंगलवार को अजीम किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर में उनकी बेटियां नगमा, उजमा, सानिया और निशा पटाखा बना रही थी। इसी दौराना अचानक पटाखे में विस्फोट (explosion) हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। विस्फोट इतना तेज था कि करीब एक किमी. दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। दो मंजिला पूरा मकान जमींदोज हो गया था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची।

हॉस्पिटल में पार्थ चटर्जी पर महिला ने फेंका जूता

पुलिस ने मलबे के नीचे दबी नगमा सानिया और निशा को रेस्क्यू किया। उन्हें इलाज के लिए लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टरों ने किशोरियों का हालत को देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया है।|

Exit mobile version