• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मॉडलिंग के ऑडिशन के बहाने बुलाकर दो युवतियों से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Writer D by Writer D
27/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
rape

rape

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर दो युवतियों को अपने जाल में फंसाया। युवतियों को जाल में फांसने के बाद उनको मॉडलिंग के ऑडिशन के लिए विराजखण्ड के एक मकान पर बुलाया और उनके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

राजाजीपुरम का रहने वाला युवक वासु सोनी फोटोग्राफी का काम करता है। उसने एक हफ्ता पहले बहराइच की रहने वाली एक युवती को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिष्ठित मॉडलिंग कंपनी की एलबम में काम दिलाने के लिए झांसा दिया। झांसे में आने के बाद उस युवती को ऑडिशन के लिए विराजखण्ड के एक मकान पर बुलाया। युवती को आरोपी ने खुद का नाम शुभम बताया था। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की।

नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

इसके बाद आरोपी की हिम्मत बढ़ गई, क्योंकि उस युवती ने लाज शर्म के कारण पुलिस से शिकायत नहीं की थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने यही रास्ता अपना कर दूसरी युवती को अपना निशाना बना लिया। यह युवती लखनऊ की ही रहने वाली है। लखनऊ की युवती को आरोपी ने अपना नाम दिव्यांश बताकर मॉडलिंग की बड़ी कंपनी में काम दिलवाने की बात कहकर अपने झांसे में लिया।

युवती का आरोप है कि मॉडलिंग के ऑडिशन के लिए शाम को उसे विराजखण्ड के मकान में बुलाया गया था। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद लखनऊ की युवती किसी तरह थाने पहुंची और वहां आपबीती बताकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

लॉ स्टूडेंट से यौन संबध मामले में चिन्मयानंद बरी, रंगदारी मामले में युवती भी साथियों समेत रिहा

विभूतिखंड इंस्पेक्टर चंद्रशेखर मिश्रा का कहना है कि राजाजीपुरम इलाके के रहने वाले युवक ने अपना नाम बदल-बदल कर दो युवतियों से इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क बनाया। उसके बाद दोनों युवतियों को प्रतिष्ठित मॉडलिंग कंपनियों के एलबम में काम दिलाने का झांसा देकर ऑडिशन के लिए बुलाया गया। वहां पर युवक के युवतियों से दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। दोनों युवतियों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक अभी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. उसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

फर्जी वेबसाइट बनाकर रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Next Post

ट्रैफिक कांस्टेबल को कोर्ट ने सुनाई तीन साल की कैद, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Mass marriage of 6,412 couples in Chhattisgarh
Main Slider

छत्तीसगढ़ में 6,412 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

10/02/2026
Shikhar Dhawan
Main Slider

शिखर धवन बने दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर

10/02/2026
CM Dhami
Main Slider

दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन, मुख्यमंत्री ने दी सहमति

10/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पिछड़ों और दलितों के साथ नहीं होने देगें अन्याय: उपमुख्यमंत्री

10/02/2026
CM Yogi
Main Slider

बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों से सीएम योगी की दो टूक, कभी नहीं आने वाला कयामत का दिन

10/02/2026
Next Post
Traffic constable

ट्रैफिक कांस्टेबल को कोर्ट ने सुनाई तीन साल की कैद, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

yogi cabinet

योगी कैबिनेट से उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर संशोधन विधेयक को हरी झंडी

06/09/2022
Kashi Vishwanath Dham

अपने ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहा काशी विश्वनाथ धाम, 5 लाख से अधिक शिवभक्तों ने किया दर्शन

18/03/2024
IPL

गेंदबाजों के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब को मिली करीबी जीत

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version