• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी कैबिनेट से उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर संशोधन विधेयक को हरी झंडी

Writer D by Writer D
06/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi cabinet
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2022 का अनुमोदन कर दिया। अब सरकार विधान मण्डल के आगामी सत्र में इस संशोधन विधेयक को प्रस्तुत कर इसे पारित कराने का प्रयास करेगी।

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि केन्द्र सरकार एवं राज्यों द्वारा माल के उत्पादन, सप्लाई, खरीद या बिक्री तथा सेवाओं पर लगाये जा रहे अनेक अप्रत्यक्ष करों को समाहित करते हुये केन्द्र एवं राज्य स्तर पर गुड्स एण्ड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) प्रणाली पहली जुलाई, 2017 से लागू किया गया है, जिसके लिये उत्तर प्रदेश माल एवं सेवाकर अधिनियम अधिनियमित है।

श्री खन्ना ने बताया कि उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (अधिनियम संख्या 1 सन् 2017) की धारा 16, धारा 29, धारा 34, धारा 37, धारा 38, धारा 39, धारा 41, धारा 47, धारा 48, धारा 49, धारा 50, धारा 52, तथा धारा 54 में संशोधन किया जाना प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त धारा 42, 43 और धारा 43क निकाल दी जायेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित संशोधन की धारा 16, धारा 34, धारा 38, धारा 41, आदि के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावे से संबंधित प्राविधानों में परिवर्तन करते हुए प्रक्रिया का सरलीकरण करने के साथ-साथ इसे पारदर्शी बनाने का प्रयास किया गया है। धारा 38 के माध्यम से उन स्थितियों को स्पष्ट किया गया है जिनमें व्यापारी को आई0टी0सी देय नहीं होगी।

सुरेश रैना पर है उत्तर प्रदेश को गर्व : सीएम योगी

वित्त मंत्री ने बताया कि धारा 29 में संशोधन के माध्यम से समाधान योजना अपनाने वाले छोटे करदाताओं को रिटर्न न दाखिल किये जाने के कारण किये जाने वाले पंजीयन निरस्तीकरण की समयावधि संबंधित वित्तीय वर्ष की समाप्ति के तीन माह पश्चात तक बढ़ाते हुए राहत प्रदान की गयी है। धारा 37, धारा 39 में संशोधन के माध्यम से रिटर्न तथा आउटवर्ड सप्लाई के विवरण के दाखिले के प्राविधानों को सरल करने के साथ-साथ तर्क संगत बनाया गया है।

धारा 42, धारा 43 एवं धारा 43क को निकाल दिया गया है। इस प्रकार आईटीसी के मैचिंग एवं रिवर्सल में दोहरे सूचना तंत्र को समाप्त करते हुए प्रक्रिया को सरल किया गया है। धारा 47 में संशोधन के माध्यम से इन्वर्ड सप्लाई का विवरण देर से दाखिल करने पर लगने वाली लेट फीस को समाप्त कर दिया गया है।

योगी कैबिनेट: 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, मानसून सत्र 19 सितंबर से

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार धारा 48 में संशोधन के माध्यम से जीएसटी प्रैक्टिशनर से संबंधित प्राविधानों में परिवर्तन किये गये है। धारा 49 में संशोधन के माध्यम से आईटीसी के द्वारा कर के समायोजन संबंधी प्रविधानों में परिवर्तन किया गया है। धारा 50 में गलत आईटीसी के समायोजन की दशा में केवल समायोजित राशि पर ब्याज की देयता निर्धारित की गयी है।

धारा 52 के अन्तर्गत ई-कामर्स आपरेटर द्वारा दाखिल रिटर्नों में संशोधन की समय-सीमा बढ़ाकर अगले वित्तीय वर्ष की 30 नवम्बर की गयी है। धारा 54 में संशोधन के माध्यम से यूआईएन (अन्तरराष्ट्रीय संगठनों को दिया जाने वाला पंजीयन) के लिये रिफण्ड की समय-सीमा बढ़ा दी गयी है।

Tags: Lucknow Newsup gst amendment billyogi cabinet
Previous Post

महिला सिपाही के प्रेम प्रसंग को लेकर थाने में चली गोलियां, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Next Post

डीसीजीआई ने भारत बायोटेक के इंट्रानेजल टीके को दी मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
intranasal vaccine

डीसीजीआई ने भारत बायोटेक के इंट्रानेजल टीके को दी मंजूरी

यह भी पढ़ें

विश्व में कोरोना

विश्व में कोरोना से 1.49 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 6.16 लाख लोगों की मौत

22/07/2020

10वीं तक पंजाबी पढ़ना हुआ अनिवार्य, उल्लंघन करने पर लगेगा इतने लाख का जुर्माना

12/11/2021
Tirath Singh

दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचायें : सीएम तीरथ

01/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version