• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीवर की सफाई के लिए उतरे बाप-बेटे की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण के गए थे अंदर

Writer D by Writer D
01/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Sewer

Two workers who came to clean the sewer died

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित थाना वजीरगंज में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शहीद स्मारक के सामने सीवर (Sewer) सफाई के दौरान दो कर्मचारी बेहोश हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलकल, नगर निगम के साथ रेस्क्यू शुरू किया। कर्मियों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गयी। दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र थे।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों सफाई कर्मी रेजीडेंसी के गेट के पास सीवर की सफाई करने उतरे थे और तकरीबन एक घंटा से ज्यादा समय बीत जाने के बाद जब कोई हलचल नहीं हुई, तो नगर निगम और जलकल विभाग के साथ-साथ फायर विभाग को भी सूचना दी गई। इसके बाद फायर विभाग रेस्क्यू के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है फायर कर्मी ऑक्सीजन मास्क लगाकर जब नाले में उतरे तो देखा दोनों सफाई कर्मी बेहोश पड़े हुए थे।

Two workers who went to clean the sewer died

सीवर (Sewer)लाइन में भरे हुए रसायनिक गैस के कारण दोनों सफाई कर्मी की हालत गंभीर हो गई थी। एक को तत्काल लखनऊ के जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही दूसरे कर्मचारी को केजीएमयू अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। मरने वालों में सफाई कर्मी सोवरन यादव की उम्र 56 वर्ष थी। वहीं सुशील यादव की आयु 28 वर्ष बताई जा रही है। दोनों रिश्ते में पिता पुत्र थे। सीतापुर के शहजलालपुर के रहने वाले थे दोनों मृतक।

सीवर में गिरने से मासूम की मौत पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता सहित कई निलंबित

केके स्पन फर्म कंपनी कर रही थी काम

जलकल विभाग के जीएम का कहना कि जल विभाग का काम नहीं चल रहा था। काम नगर निगम की ओर से कराया जा रहा था। सीवर (Sewer)लाइन का काम केके स्पन फर्म कंपनी कर रही थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि फायर विभाग को सूचना मिली थी कि सीवर में सफाई कर्मी फंसे हुए हैं। इसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची और फेस मास्क पहनकर नीचे उतरी।

कार्यशैली पर उठ रहा सवाल

सीवर के अंदर से सफाई कर्मियों को रेस्क्यू करके निकाला गया। फिर अस्पताल भेजा गया। वहीं सफाई कर्मियों की मौत के कारण पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बिना ऑक्सीजन मास्क और सेफ्टी उपकरण के अभाव में कब तक सफाई कर्मियों की मौत होती रहेगी।

Tags: Lucknow Newssewer tankup news
Previous Post

पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास किया है: अनुराग ठाकुर

Next Post

नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद; मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

11/02/2026
Next Post
drowning

नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद; मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

DCP Traffic Dr Khyati Garg

लखनऊ: DCP ट्रैफिक डॉ. ख्याति गर्ग को मिला फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड

21/03/2021
अवध यूनिवर्सिटी Avadh University

अवध यूनिवर्सिटी ने छात्र के मार्कशीट में अंक की जगह लिखा कांग्रेस, मचा हड़कंप

24/09/2020
पीएम को धमकी

प्रधानमंत्री को गोलियों से भून दूंगा….. 112 पर फोन कर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version