• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीवर में गिरने से मासूम की मौत पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता सहित कई निलंबित

Writer D by Writer D
26/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
child dies after falling into sewer

child dies after falling into sewer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम क्षेत्र में बीते मंगलवार को सीवर (Sewer) में गिरने से आठ साल के मासूम की मौत मामले में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर सख्त कार्रवाई करते हुए जाँच के उपरांत दोषी पाए जाने पर अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है तथा अवर अभियंता गया प्रसाद सिंह को भी निदेशालय से सम्बद्ध किया गया है। साथ ही कार्यदायी संस्थान एस. के. इंटरप्राइजेज के विरुद्ध ब्लैक लिस्टिंग की कार्यवाही की जा रही है।

लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एपीजे अब्दुल कलाम विवि के पास मंगलवार (23 अप्रैल 2024) को भंडारे से प्रसाद लेकर बहन और अन्य साथियों के साथ लौट रहा सीतापुर के अकबरपुर का रहने वाला आठ साल के शाहरुख खान की खुले सीवर (Sewer) में गिरने से मौत हो गयी थी। बच्चा अपने परिवार के साथ जानकीपुरम सेक्टर सात में रहता था। घटना की जानकारी होते ही नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके उपरांत नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायरफाइटर की संयुक्त कार्यवाही से बच्चे को 18 फिट गहरे मेनहोल से रेस्क्यू करके उसे बाहर निकालकर ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने मामले की विभागीय जांच कराकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके पश्चात नियमित क्षेत्र का निरिक्षण न करने व अपने अपने दायित्वों मां निर्वहन न करने पर अधिशासी अभियंता मनोज कुमार शुक्ला, अवर अभियंता गया प्रसाद सिंह और सुपरवाइसर अच्छे लाल के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही गयी है। तथा अवर अभियंता गया प्रसाद सिंह को भी निदेशालय से सम्बद्ध किया गया है।  साथ ही कार्यदायी संस्था के विरुद्ध ब्लैक लिस्टिंग की कार्यवाही की जा रही है।

खुले मैनहोल में गिरकर आठ साल के बच्चे की मौत, इंजीनियर और सुपरवाइजर निलंबित

निलम्बन अवधि में अधिशासी अभियंता (जल) मनोज कुमार शुक्ला को निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया तथा निलम्बन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान, जलकल विभाग, नगर निगम, लखनऊ से दिया जायेगा। वहीं निलम्बन अवधि में अच्छे लाल, फिटर जोन 6 कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे तथा इनके जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान जोन-6, जलकल विभाग नगर निगम, लखनऊ द्वारा किया जायेगा।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर एक प्रोफोर्मा भी तैयार किया गया है। जिसके अंतर्गत नगर निगम सीमा के अंतर्गत कुल मेनहोल की संख्या, ढके मेनहोल की संख्या, खुले मेनहोल की संख्या के साथ ही खुले मेनहोल को ढकने के सम्बन्ध में की जाने वाली कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट तत्काल मांगी गयी है। जिससे इस प्रकार की गंभीर घटनाओं पर विराम लगाया जा सके।

148 सीवर मेनहोल तथा ड्रेनेज कवर हुए दुरुस्त

नगर में क्षतिग्रस्त मेनहोल कवर एवं सीवर , ड्रेनेज इत्यादि के विषय मे नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के द्वारा समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए 3 दिनों के भीतर इस प्रकार की समस्याओं का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रेषित किये जाने के आदेश दिए गए थे।

इस संबंध में जलकल एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए थे।जिसके तहत जलकल विभाग को प्रत्येक दिन जोनवार निरीक्षण कर समस्त सीवर लाइन के टूटे मैनहोल कवर को उसी दिन रिपेयर करने का कार्य करना है। साथ ही नियमित रूप से सुपरवाइजर व अवर अभियंता एक रजिस्टर बनवाकर दर्ज करेंगे व यथोचित कार्रवाई करेंगे।

इसी क्रम में दिए गये निर्देशों के क्रम में आज नगर निगम अभियंत्रण विभाग, जलकल एवं सुएज इंडिया के द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत कुल 148 सीवर मैनहोल कवर और क्षतिग्रस्त ड्रेनेज को रिपेयर करवाया गया। जबकि कल बुधवार को 72 मेनहोल सीवर कवर को रिपेयर कराया गया था। यह कार्रवाई प्रतिदिन नियमित रूप से जारी रहेगी।

उक्त के अतिरिक्त नगर निगम के समस्त जोनों में कम से कम 100-100 मेनहोल कवर का स्टॉक मेंटेन रखने के निर्देश भी करी किये गए हैं।जिससे कि सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से टूट हुए मेनहोल कवर को रिप्लेस कराया जा सके।

इस अभियान पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जोनल व्यवस्था लागू की गई है, प्रत्येक जोन एक अपर नगर आयुक्त द्वारा देखा जाएगा जिससे शिकायतों का निस्तारण निरंतर एवं समयबद्ध रूप से किया जा सके।

Tags: ak sharmajankipuram newsLucknow Newsnagar vikas mantriup news
Previous Post

गोकशी की खुली छूट देना चाहती है कांग्रेस : योगी

Next Post

मजहबी आधार पर देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहता है इंडी गठबंधन : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
CM Yogi

मजहबी आधार पर देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहता है इंडी गठबंधन : योगी

यह भी पढ़ें

Smart TV

इस 32 इंच स्मार्ट टीवी पर शानदार डील और डिस्काउंट ऑफर, आज ही ले आएं घर

10/09/2023
cm yogi

पीएम मोदी ने विश्व में पढ़ाया भारत का गौरव, किया देश का ऐतिहासिक विकास : योगी

15/04/2024
Nari Niketan

एक छत के नीचे सुकून, भरोसा और नई ज़िंदगी-नारी निकेतन की बदली तस्वीर

21/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version