• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोकशी की खुली छूट देना चाहती है कांग्रेस : योगी

Writer D by Writer D
26/04/2024
in उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) इंडी गठबंधन और इसके प्रमुख घटक कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग अल्पसंख्यकों को उनकी पसंद के खाने की छूट देना चाहते हैं, यानी गोकशी की छूट देने की बात कर रहे हैं। ये बेशर्म लोग हमारी गाय को खाने की छूट देंगे, जबकि हमारा शास्त्र गाय को विश्व माता कहता है। उस गाय को ये कसाइयों के हाथों देंगे, क्या हिंदुस्तान कभी इसे स्वीकार करेगा ?

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) शुक्रवार को संभल लोकसभा सीट के लिए बिलारी (मुरादाबाद) में बीजेपी प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशवासियों और महिलाओं की संपत्तियों को जब्त करके रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों में बांटना चाहती है।

हिंदुस्तान इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र के जरिए देशवासियों की संपत्ति का एक्स-रे कराने की बात कहती है। इसका मतलब अगर किसी के घर में चार कमरे हैं तो चार में से दो को कब्जे में ले लेंगे। यही नहीं कांग्रेस कहती है कि महिलाओं के जेवर को भी अपने कब्जे में ले लेंगे। हिंदुस्तान इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। 2004 से 2014 के बीच यूपीए की सरकार में इन्होंने ऐसे प्रयास किये थे। इन्होंने एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाने का काम किया था। उन्होंने सच्चर कमेटी और जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमेटी का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस इसे लागू करके पिछड़ी जाति के आरक्षण में से 6 प्रतिशत मुसलमानों को देना चाहती है।

यही इनका दोहरा चरित्र है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि भारत के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। योगी ने सवाल पूछा कि अगर ऐसा है तो गरीब, पिछड़ा और दलित कहां जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के विभाजन के लिए फिर से साजिश रची रही है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सुनने में आया है कि भाई-बहन दोनों अयोध्या जाना चाहते हैं। जब सरकार थी तब ये लोग कहते थे कि राम हुए ही नहीं, अब कहते हैं कि राम सबके हैं। यही इनका दोहरा चरित्र है। इनपर हमें विश्वस नहीं करना है। जब भी मौका मिलेगा ये धोखा देंगे। हमें धोखेबाज और भ्रष्टाचारियों से नहीं, बल्कि हिंदुस्तान को समृद्धि की नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाली सरकार चाहिए।

कमल खिलने का मतलब सुरक्षा की गारंटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा वोट उन लोगों को नहीं मिलना चाहिए जो भारत माता की जय जयकार और वंदे मातरम् से भी संकोच करते हैं। ऐसे लोगों को वोट देने का मतलब भारत के खिलाफ साजिश करने वालों को सम्मान देने जैसा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसी सरकार को बनाने पर जोर देना होगा, जिन्होंने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प लिया हो।

प्रदेश में अब तक 32281.70 लाख की शराब, ड्रग व नकदी जब्त

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि संभल में कमल खिलने का मतलब यहां की सुरक्षा की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि जबसे आपने यूपी में बीजेपी की सरकार बनाई है, दंगाई को पता चल गया है कि दंगा कराया तो राम नाम सत्य है कि यात्रा निकल जाएगी।

कल्कि अवतार का आधार बनेगा कमल का निशान

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि हमारे धार्मिक शास्त्र कहते हैं कि कलियुग में यहां पर कल्कि अवतार होगा। अधर्मी, अत्याचारियों और अन्यायियों को सही जगह पर पहुंचाने का कार्य करेंगे, कल्कि भगवान और इसका आधार बनेगा कमल का निशान। उन्होंने कहा कि आप सभी को परमेश्वर लाल सैनी बनकर घर-घर जाना होगा। सीएम ने कहा कि देश का ये चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। ये देश हमारा है, जीवन हमारा है, सुरक्षा हमारी है और वोट भी हमारा है, तो सरकार भी हमारी होनी चाहिए। पूरे देश से एक ही आवाज आ रही है ‘अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार’।

इस अवसर पर संभल से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, लोकसभा प्रभारी राकेश सिंह, संयोजक पंकज गुप्ता, भुवनेश राघव, अनामिका यादव सहित भाजपा और रालोद के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024Muradabad newsup news
Previous Post

प्रदेश में अब तक 32281.70 लाख की शराब, ड्रग व नकदी जब्त

Next Post

सीवर में गिरने से मासूम की मौत पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता सहित कई निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, अमित शाह के संभावित दौरे की भी होगी समीक्षा

03/11/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में एक लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान, अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Next Post
child dies after falling into sewer

सीवर में गिरने से मासूम की मौत पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता सहित कई निलंबित

यह भी पढ़ें

Amrapali Dubey said the prince of his dreams, said this in the video

आम्रपाली दुबे ने बताया अपने सपनो का राजकुमार, वीडियो में कही ये बात

13/05/2021
Lok Adalats

पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 51 लाख से ज्यादा मामलों का हुआ निस्तारण

09/09/2023
ECB will now review the social media accounts of its players

ईसीबी अब अपने खिलाड़ियों के सोशल मीडिया अकाउंट की करेगा समीक्षा

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version