• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांदा की शहजादी को UAE में दे दी गई फांसी, इस दिन होगा अंतिम संस्कार

Writer D by Writer D
03/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Shahzadi Khan

Shahzadi Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा/दुबई। देश से बहुत दूर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली शहजादी खान (Shahzadi Khan) को फांसी की सजा दे दी गई। अपनी बेटी को बचाने और उनकी स्थिति जानने के लिए माता-पिता ने पिछले हफ्ते दिल्ली हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी, इस पर जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि शहजादी को पिछले महीने ही फांसी की सजा दे दी गई थी, जबकि 5 मार्च (बुधवार) को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

याचिका पर अपना जवाब देते हुए केंद्र (विदेश मंत्रालय) ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि उत्तर प्रदेश की महिला शहजादी खान (Shahzadi Khan) को पिछले महीने ही 15 फरवरी को फांसी दे दी गई थी। एएसजी चेतन शर्मा ने कोर्ट को सूचित किया कि अधिकारी हर संभव मदद दे रहे हैं और उनका अंतिम संस्कार 5 मार्च को होना है।

पिता ने लगाई थी HC में याचिका

इससे पहले उनके पिता शब्बीर खान ने पिछले हफ्ते शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और विदेश मंत्रालय (MEA) से कानूनी हस्तक्षेप करने और अपनी बेटी को न्याय दिलाने की अपील की थी।

33 साल की शहजादी (Shahzadi Khan) अबू धाबी की अल वथबा जेल में बंद थी। उन पर अपने नियोक्ता के नवजात शिशु की हत्या का दोषी करार दिया गया था, जिसके चलते उन्हें मौत की सजा सुनाई गई। कोर्ट में दाखिल याचिका के अनुसार, दिसंबर 2021 में शहजादी खान वीजा लेकर अबू धाबी गई थीं। इसके अगले साल अगस्त 2022 में एक परिवार के घर पर उन्हें नवजात की देखभाल का काम सौंपा गया।

हालांकि कुछ महीने बाद 7 दिसंबर 2022 को नवजात को टीका लगाया गया, लेकिन उसी दिन उसकी मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने पोस्टमॉर्टम कराने की सिफारिश की लेकिन माता-पिता ने इसे खारिज कर दिया और जांच रोकने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए।

करीब 2 महीने बाद फरवरी 2023 में एक वीडियो सामने आया, जिसमें शहजादी खान को हत्या स्वीकार करते हुए दिखाया गया। हालांकि उनके पिता शब्बीर ने दावा किया कि यह कबूलनामा दबाव में लिया गया था। फिर 10 फरवरी 2023 को शहजादी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया और 31 जुलाई 2023 को उसे मौत की सजा सुना दी गई।

शहजादी के माता-पिता ने भारत सरकार से बेटी की जान बचाने की गुहार लगाई और दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। लेकिन सरकार की कोशिशें नाकाम रहीं। पिता शब्बीर खान ने बताया कि 14 फरवरी की रात 12 बजे शहजादी ने आखिरी बार फोन किया। उसने कहा कि अब मेरा अंतिम समय है, मुझे अलग कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। यह मेरी आखिरी कॉल है।

UAE में दी गई शहजादी (Shahzadi Khan) को फांसी

इसके बाद परिवार ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। विदेश मंत्रालय ने कोर्ट में बताया कि 15 फरवरी को शहजादी को फांसी दी जा चुकी है। शहजादी के पिता ने जानकारी दी कि 5 मार्च को दुबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। UAE सरकार ने 28 फरवरी 2025 को आधिकारिक रूप से भारतीय दूतावास को सूचित किया कि शहजादी खान की सजा पर 15 फरवरी 2025 को अमल कर दिया गया।

यह मेरा आखिरी कॉल…’, दुबई की जेल में बंद शहजादी ने फोन पर कहा, परिवार में मचा हड़कंप

बता दें, यूएई के अधिकारियों ने भारतीय दूतावास को 28 फरवरी को सूचित किया कि शहजादी की सजा पर अमल कर दिया गया है। इसके बाद भारतीय दूतावास ने उनके परिवार को इसकी जानकारी दी गई। भारतीय दूतावास ने शहजादी की सजा को टालने और उन्हें माफी दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन यूएई सरकार के कानूनों के अनुसार सजा को लागू किया गया।

राष्ट्रपति-PM से लगाई थी याचिका

शहजादी खान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली थी। पिछले साल सितंबर की शुरुआत में शहजादी के पिता शब्बीर ने कहा था कि उनकी बेटी लंबे समय से यूएई की जेल में कैद है और उसने फोन करके बताया था कि उसे 20 सितंबर के बाद कभी भी फांसी दी जा सकती है।

शब्बीर खान ने यह भी बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल के जरिए अपनी बेटी की जान बचाने का अनुरोध किया है।

Tags: banda newsShahzadi KhanUAEup news
Previous Post

आकाश आनंद के बयान से मायावती आग बबूला, पद छीनने के 24 घंटे के भीतर पार्टी से भी निकाला

Next Post

योगी सरकार ने शहरी बाढ़ नियंत्रण की दिशा में उठाया बड़ा कदम

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

26/04/2026
Next Post
CM Yogi

योगी सरकार ने शहरी बाढ़ नियंत्रण की दिशा में उठाया बड़ा कदम

यह भी पढ़ें

sambhal jama masjid survey

संभल जामा मस्जिद विवाद: सर्वे के दौरान पथराव… वाहन फूंके, इलाके में तनाव

24/11/2024
CM Yogi

यूपी में निवेशकों को सुरक्षा और हर सुविधा की गारंटी : सीएम योगी

18/09/2023
Swami Prasad Maurya

साइकिल की सवारी करने वाले स्वामी प्रसाद को बड़ा झटका, बीजेपी प्रत्याशी से मिल रही करारी शिकस्त

10/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version