• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समान नागरिक संहिता है भाजपा का चुनावी एजेंडा : शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
01/07/2023
in उत्तर प्रदेश, इटावा, राजनीति
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की ओर से सामान नागरिक संहिता का मुद्दा उछालना कोई बड़ी बात नहीं है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर में एक निजी प्रतिष्ठान का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह मुद्दा पूरी तरह से चुनावी एजेंडा है जिसको भारतीय जनता पार्टी भुनाना चाहती हैं लेकिन वास्तव में भारतीय जनता पार्टी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा इसलिए अब भारतीय जनता पार्टी समान नागरिक संहिता के जरिए एक बार फिर से हिंदू-मुस्लिम कार्ड चेक करके जनमानस को गुमराह करना चाहती है इस मुद्दे से भी भारतीय जनता पार्टी किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होगी यह भरोसा है।

श्री यादव (Shivpal Yadav)ने कहा कि जब जब चुनाव आता है तब तक कोई ना कोई मुद्दा भारतीय जनता पार्टी उछालती है। अब इस मुद्दे भारतीय जनता पार्टी को कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। भाजपा ऐसे मुद्दे लाती रही है जो समाज और धर्म में वैमनस्य फैलाएं। भाजपा इस तरह की बातें सामने लायेगी। उत्तर प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता को परेशान कर दिया है। भ्रष्टाचार गरीबी बेरोजगारी महंगाई है। इस पर बात नही करेंगे।

उन्होंने (Shivpal Yadav) आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर पर पर कातिलाना हमले पर कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है आम आदमी तो दूर नेता भी नहीं बख्शे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है । योगी सरकार में भी अपराधी हैं उनके हौसले बड़े हुए हैं। सरकार झूठा ढिंढोरा कानून व्यवस्था का पीट रही है। जब थानों में पुलिस सुरक्षा में अदालतों में हत्याएं हो जाएं तो साफ है कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज प्रदेश में बची नहीं है।

सपा को गुंडों की पार्टी कहे जाने पर उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर शिवपाल ने तंज करते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य बड़बोले नेता हैं अमूमन इस तरीके का भाषण देते रहते हैं उनके भाषणों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर शिवपाल पल्ला झाड़ते नजर आये।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पिछले दिनों इटावा में बसपा सुप्रीमो मायावती को विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की जोरदार वकालत करते हुए कहा था कि संपूर्ण विपक्ष को मायावती को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए अगर वाकई में भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले विपक्ष को कामयाबी हासिल करनी है तो बिना मायावती के विपक्ष किसी भी सूरत में कामयाब नहीं हो सकता इसलिए मायावती के नाम को आगे करके उनके नाम को प्रधानमंत्री के रूप में पेश करके विपक्ष खासा फायदा ले सकता है इसलिए हर हाल में मायावती को ही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार विपक्ष बनाए ताकि भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगे।

Tags: Etawah newsshivpal yadav
Previous Post

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Next Post

सड़क हादसे में सात की मौत, एक घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Jal Jeevan Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जल जीवन मिशन को मिल रहा भरपूर बजट, जल्द पूरा होगा लक्ष्य

10/05/2026
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

IGRS की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

10/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
Next Post
Truck-Trolley Collision

सड़क हादसे में सात की मौत, एक घायल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

रामोजी ग्रुप के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

08/06/2024
murder

घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

09/10/2021
insurance policy

लॉकडाउन के बाद नवीकरण होने वाली बीमा पॉलिसी कराएं शुरू

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version