• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उद्धव ठाकरे हुए इमोशनल, बोले- मुझे अपनों ने छला, दे दूंगा इस्तीफा

Writer D by Writer D
22/06/2022
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Uddhav Thackeray

Uddhav Thackeray

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि वे मुख्यमंत्री पद तथा शिवसेना अध्यक्ष पद छोडऩे के लिए तैयार हैं। आज ही वे शासकीय आवास छोडक़र अपने निजी आवास में शिफ्ट होने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज ही मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा तैयार कर रहे हैं। कोरोना होने की वजह से वे राज्यपाल के पास नहीं जा सकते हैं। वे चाहते हैं कि जो लोग सूरत अथवा असम में जाकर उनके नेतृत्व की खिलाफत कर रहे हैं, वे खुद आएं और इस्तीफा ले जाकर राजभवन तक पहुंचाएं।

ठाकरे ने बुधवार शाम को राज्य की जनता को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब महाविकास आघाड़ी सरकार अस्तित्व में आई थी, उस समय वे मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक नहीं थे लेकिन शरद पवार ने कहा कि उन्हें नेतृत्व करना होगा, इसी वजह उन्होंने हां कहा था। उन्हें कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का भी समर्थन मिला। मुख्यमंत्री पद संभालने की दो तीन महीने बाद ही राज्य में कोरोना का संकट आ गया था।

उन्होंने कहा कि अनुभवहीन रहते हुए भी उस कालखंड में मेरे काम की विश्व स्तर पर तारीफ हुई थी। पिछले दो तीन महीने आपरेशन होने की वजह लोगों से मिलना कम हो गया था। लेकिन अब वह सभी मिल रहे हैं और काम जारी है। ठाकरे ने कहा कि अगर कांग्रेस और राकांपा कहती कि उन्हें पसंद नहीं किया जा रहा है तो उन्हें तकलीफ नहीं होती लेकिन जिन लोगों ने हमेशा उन्हें साथ दिया, वे गायब होकर अथवा किसी के द्वारा गायब किए जाने के बाद सूरत अथवा असम से उनके प्रति नाराजगी जता रहे हैं, इससे उन्हें बहुत दुख हुआ है।

महाराष्ट्र में राजनीति उठापटक के बीच उद्धव ठाकरे कोविड पॉजिटिव

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि यह लोग आज बालासाहेब ठाकरे के नाम का सहारा ले रहे हैं, जबकि बालासाहेब का निधन के बाद 2014 में उनके नेतृत्व शिवसेना विधानसभा अकेले दम पर चुनाव लड़ा था और राज्य में 63 सीटें जीती थी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि इसके बाद जो लोग आज नाराजगी जता रहे है, वहीं सत्ता में थे। लेकिन आज वे नाराजगी जता रहे हैं तो वे आए और उनका इस्तीफा लेकर जाए और राजभवन तक पहुंचाए।

उन्हें किसी भी पद का मोह नहीं है। अगर शिवसेना कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनता है तो उन्हें बहुत ज्यादा खुशी होगी। इतना ही नहीं शिवसेना को अगर अच्छा स्थान मिलता है तब भी वे खुश रहेंगे, लेकिन गायब विधायक वापस आएं ,चर्चा करें और आगामी भूमिका तय करें।

Tags: breaking newsEknath Shindelatest news in hindiMaharashtra NewsNational newsSanjay Rautshivsenauddhav thackeray
Previous Post

6.1 तीव्रता के भूकंप से हाहाकार, मरने वालों की संख्या हुईं 1,000 के पार

Next Post

राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए प्लानिंग से करें काम: मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Rahul Gandhi
राजनीति

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
Next Post
cm dhami

राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए प्लानिंग से करें काम: मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

यूपी पंचायत चुनाव : पुलिस महकमे में योगी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल

23/03/2021

ममता की सुरक्षा में चूक को लेकर बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी निलंबित, DM का तबादला

14/03/2021
The entire family was found dead

सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

24/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version