Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल को विमान से जाने की नहीं दी अनुमति, भाजपा आग बबूला

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सरकार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हवाई यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस कारण उन्हें विमान से उतरना पड़ा और वापस राजभवन लौटना पड़ा। इस पर भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्यपाल को विमान से उतार दिया गया। लोग इस सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। इतना ही नहीं, भाजपा नेता ने कहा कि सरकार को राज्यपाल से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि यदि राज्यपाल के विमान को सरकार अनुमति देने से मना कर देती है। तो यह मान हानिकारक है। लोकतंत्र के लिए यह सही नहीं है। अगर सरकार द्वारा ऐसा किया गया है, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, राज्यपाल को गुरुवार को राज्य सरकार के विमान के जरिए देहरादून जाना था। जब वे मुंबई हवाई अड्डे पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उन्हें इस विमान से उड़ान भरने की अनुमति नहीं है। उन्होंने अब देहरादून के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान बुक कर ली है।

तेलंगाना की मानसा वाराणसी के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया 2020 का ताज

उत्तराखंड जा रहे थे राज्यपाल कोश्यारी

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के दौरे पर जा रहे थे। वह उस समय सरकारी विमान में थे। हालांकि, पता चला है कि ठाकरे सरकार ने राज्यपाल की यात्रा को अनुमति नहीं दी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने राज्यपाल की हवाई यात्रा को अनुमति नहीं दी। हैरानी की बात ये है कि राज्यपाल कोश्यारी को विमान में चढ़ने के बाद पता चला कि उन्हें इससे जाने की अनुमति नहीं है। इसलिए राज्यपाल को विमान से उतरना और राजभवन लौटना पड़ा।

ठाकरे सरकार ने रीति-रिवाजों और परंपराओं पर किया हमला : प्रवीण दरेकर

भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि यह बदला लेने की अधिकता है। मैंने कभी ऐसी प्रतिशोधी सरकार नहीं देखी। राज्यपाल एक संवैधानिक पद है, उसकी गरिमा को बनाए रखना चाहिए। ठाकरे सरकार ने रीति-रिवाजों और परंपराओं पर हमला किया है।’

Exit mobile version