• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

… गिर गई महाराष्ट्र सरकार, उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
29/06/2022
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
uddhav thakrey

uddhav thakrey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई।महाराष्ट्र का राजनीतिक संकट अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार रात शिवसेना की दलीलों को खारिज करते हुए गुरुवार को ही फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दे दिया। इसके कुछ देर बाद ही सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने फेसबुक लाइव करते हुए इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उद्धव ने फेसबुक लाइव में कहा कि मुझे फ्लोर टेस्ट से मतलब नहीं है। मैं CM पद छोड़ रहा हूं। उन्होंने विधानपरिषद से भी इस्तीफा दे दिया है। ठाकरे ने कहा कि मेरे पास शिवसेना है और कोई मुझसे इसे छीन नहीं सकता। उन्होंने अपना इस्तीफा मंत्रीमंडल के सहयोगी अनिल परब के जरिए राजभवन भेजा है।

उन्होंने शिंदे गुट के गिले-शिकवों पर अपनी बात रखी और कहा कि आपको अपनी बात ठीक तरह से रखनी चाहिए थी। उद्धव ने कहा कि जिनसे धोखे की आशंका थी वे साथ रहे। उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया शरद पवार को धन्यवाद कहा।

‘औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर किया’

ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि हमने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों के लिए काम किया।उद्धव ने कहा कि SC ने फ्लोर टेस्ट के लिए कहा है। उन्होंने कहा, मैं संतुष्ट हूं कि हमने आधिकारिक तौर पर औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया है। थोड़ी देर पहले कोर्ट ने साफ किया कि कल सुबह यानी 30 जून को 11 बजे फ्लोर टेस्ट होगा। सीएम ने कहा था कि कोर्ट के फैसले के बाद ही वे आगे की रणनीति बनाने वाले हैं।

राज्यपाल को दिया धन्यवाद

उन्होंने राज्यपाल को धन्यवाद दिया। ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस ने मंत्रीमंडल से निकलने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से मुझे कोई मतलब नहीं है। मुझे इसमें कोई रूचि नहीं है। किसके पास कितनी संख्या मुझे इससे कोई मतलब नहीं है।

MVA की बैठक से शिवसेना ने किया किनारा, अटकलों का बाजार गर्म

मेरे लोगों ने मुझसे धोखा किया

मुख्यमंत्री (Uddhav Thackeray) ने कहा कि जिसको मैंने बड़ा किया वो मेरा पाप है और मैं उस पाप को आज भोग रहा हूं। बाला साहब के लड़के ने जिसे बड़ा बनाया उसे कुछ लोगों ने नीचे कर दिया। मुझे धोखा दिया। उन्होंने कहा कि मुझे CM पद छोड़ने का कोई दुख नहीं है। उद्धव ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि शिव सैनिक सड़क पर उतरें।

संजय राउत का ट्वीट

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि ये अग्नि परीक्षा का समय है।

प्रियंका चतुर्वेदी का ट्वीट

प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा कि उद्धव ठाकरे (uddhav thakrey) आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद। आपने एक नए गठबंधन का नेतृत्व करने का कठिन काम संभाला, राज्य को महामारी से उबरने में मदद की, यह सुनिश्चित किया कि सांप्रदायिक नफरत की आग हमारे राज्य में न जले, राज्य और उसके लोगों के हितों को बिना किसी पूर्वाग्रह के सबसे ऊपर रखा।

Tags: maharashtra political crisisMumbai Newsuddhav thackeray
Previous Post

सीएम योगी कल एमएसएमई लोन मेला में लाभार्थियों को करेंगे ऋण वितरित

Next Post

रोहित शर्मा की कोविड रिपोर्ट एक बार फिर से पॉज़िटिव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

काशीपुर में चैती मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने मंदिर विकास और सौंदर्यीकरण की घोषणा की

30/03/2026
CM Yogi
Main Slider

समाजवाद के नाम पर ‘परिवारवादी’ खा जाते थे गरीबों का हकः मुख्यमंत्री

30/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है: मुख्यमंत्री साय

30/03/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी पीसीएस-2024 परिणाम घोषित: 932 अभ्यर्थी सफल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

30/03/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में पुलिस का ‘मेगा’ फेरबदल: 13 जिलों के कप्तान समेत 27 IPS बदले, देखें पूरी लिस्ट

30/03/2026
Next Post
Rohit Sharma

रोहित शर्मा की कोविड रिपोर्ट एक बार फिर से पॉज़िटिव

यह भी पढ़ें

CM धामी ने प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों का लिया जायजा

23/12/2021
Padma Awards

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, फैंस के साथ साझा की हेल्थ अपडेट

02/05/2022
KRK once again gave open challenge to Punjabi singer Mika Singh

केआरके ने पंजाबी सिंगर मीका सिंह को एक बार फिर दी खुली चुनौति

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version