• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रूखे बालों में आ जाएगी शाइन, आजमाएं ये नुस्खा

Writer D by Writer D
29/01/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लड़की हो या लड़का बाल तो हर किसी को अपने बाल (Hair)  प्यारे होते हैं लेकिन कई बार रूखे-बेजान और टूटते बाल परेशानी का सबब बन जाते हैं। अगर आप भी बालों की इस तरह की समस्या से जूझ रहें हैं तो कंडीशनर के इन नुस्खों को जरूर आजमाएं।

बिना केमिकल वाले ये कंडीशनर बालों में प्राकृतिक तौर पर चमक लाने के साथ ही मजबूती भी लाएंगे और बाल घने और सिल्की हो जाएंगे। तो चलिए जानें उन नेचुरल कंडीशनर के बारे में…..

दही

बालों (Hair) को मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए दही भी बहुत अच्छा प्राकृतिक कंडीशनर है। इसके अलावा, बालों के झड़ने और डैंड्रफ से निजात दिलाने में भी यह फायदेमंद है। अगर दही खट्टी हो तो वह और भी फायदेमंद है। दही को फेंटकर बालों पर आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर बालों को साफ कर लें।

जैतून का तेल

अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं और शैंपू के बाद हेयर कंडीशनर इस्तेमाल करने पर भी आपको बालों की कंडीशनिंग की जरूरत महसूस होती है तो जैतून का तेल आपके लिए एक अच्छा हेयर कंडीशनर हो सकता है।

शैंपू करने के 15-20 मिनट पहले सिर की जैतून के तेल से मालिश करें, इससे बालों की कंडीशनिंग अच्छे से होगी। आप चाहें तो तेल लगाने के बाद गुनगुने पानी में टॉवेल भिगोकर थोड़ी देर तक बालों पर लपेट लें। इससे बालों की चमक हमेशा बरकरार रहेगी।

मेंहदी

कई लोग बालों को रंगने के लिए मेंहदी या हिना का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अगर आप मेंहदी को बालों पर आधे घंटे तक लगाकर छोड़ दें तो यह एक बेहतरीन कंडीशनर है। अगर आपके बाल भूरे हैं तो इसमें एक चुटकी कॉफी पाउडर मिलाएं, अगर आपके बाल गहरे काले रंग के हैं तो इसमें दो चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। इससे बालों में चमक तो होगी ही, साथ ही बालों की रंगत भी बरकरार रहेगी।

अंडा

रूखे बालों की कंडीशनिंग में अंडे की भी अहम भूमिका है। आधे कप गुनगुने पानी में अंडा फेंटकर बालों में 10 मिनट तक लगाने के बाद शैंपू करने से भी बालों की अच्छी कंडीशनिंग होती है। अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं तो हफ्ते में एक बार इसे ट्राई करके देख सकते हैं।

शहद

अगर आपके बाल बहुत अधिक रूखे हैं तो आधा कप शहद में तीन चम्मच वेजिटेबिल ऑयल मिलाएं और बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू से बाल धो लें। यह आपके बालों को मुलायम बनाने के साथ-साथ इसकी चमक भी बरकरार रखेगा।

Tags: best natural conditioner for dry hairhomemade conditioner for curly hairhomemade conditioner for dry hairhomemade conditioner for dry hair after shampoohomemade deep conditioner for damaged hairHomemade deep conditioner for dry hairhomemade hair conditioner after shampooingLatest Beauty tips PhotographsLatest Beauty tips photosnatural hair conditioner at home after shampooनेचुरल कंडीशनर फॉर ड्राई हेयरनेचुरल हेयर कंडीशनर
Previous Post

गुलाबी होंठ पाने के लिए सोने से पहले करें ये काम

Next Post

यह रायता भूख जगाने के साथ बढ़ा देता है खाने का स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

Selfie में दिखेंगी परफेक्ट, ट्राई करें ये टिप्स

12/07/2026
Orange Face Pack
फैशन/शैली

इस फल का करें फेस पर इस्तेमाल, मिलेगा जादुई ग्लो

12/07/2026
Old Socks
फैशन/शैली

पुराने मोजों का ऐसे करें रियूज, लाइफ हैक देख चौंक जाएंगे सब

12/07/2026
Dark Elbows
फैशन/शैली

कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

12/07/2026
Friendship
फैशन/शैली

ऐसे लोगों बर्बाद कर देंगे जीवन, कभी न करें इनसे दोस्ती

12/07/2026
Next Post
Aloo Raita

यह रायता भूख जगाने के साथ बढ़ा देता है खाने का स्वाद

यह भी पढ़ें

Gujarat Titans

गुजरात ने राजस्थान को रौंद कर दर्ज की ‘रॉयल’ जीत

05/05/2023

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह बढ़ी मुश्किलें, SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

15/02/2021
population control

यूपी की नई जनसंख्या नीति ’सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ पर आधारित

19/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version