• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेडल फॉर गैलेंट्री अवार्ड से नवाजे गए यूपी पुलिस के सिंघम ADG प्रशांत कुमार

Writer D by Writer D
25/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Prashant Kumar

Prashant Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले मेडल की घोषणा कर दी है। इस अवार्ड के घोषणा के साथ ही यूपी कैडर के आईपीएस अफसर और उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

उन्हें गैलेंट्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस अवार्ड से प्रशांत कुमार को गणतंत्र दिवस पर नवाजा जाएगा। इस बार देश भर से कुल 189 पुलिसकर्मियों को मेडल दिए जाएंगे।

बता दें कि इससे पहले पिछले गणतंत्र दिवस पर प्रशांत कुमार को गौतमबुद्धनगर में 25 मार्च 2018 को डेढ़ लाख के इनामी बदमाश श्रवण को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराने के मामले में वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया था। मुठभेड़ के दौरान एडीजी के सीने पर बदमाश की ओर से चलाई गई गोली लगी थी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से उनकी जान को खतरा होने से बच गया था। एडीजी प्रशांत कुमार को वीरता के लिए पुलिस पदक दूसरी बार प्रदान किया गया है।

Republic Day 2022: 939 पुलिसकर्मी वीरता पुरस्कार से होंगे विभूषित

फिल्मों में रील लाइफ सिंघम तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन रियल सिंघम से मिलना है, उन्हें देखना है, उनके बारे में जानना तो फिर इनके बारे में जरूर जानिये। वैसे इन्हें कौन नहीं जानता। लेकिन फिर भी हम आपको बताते हैं। प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अफसर हैं, उनका कैडर उत्तर प्रदेश है। राज्य के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हैं। इनको समझने के लिए इतना ही काफी है। वैसे तो ये खुद को सुर्खियों से दूर रखना चाहते हैं। लेकिन इनके काम करने का अंदाज ही ऐसा अनोखा कि खबर बन ही जाती है।

मूलत बिहार के रहने वाले प्रशांत कुमार का आईपीएस में चयन 1990 में तमिलनाडु कैडर में हुआ था। लेकिन 1994 में निजी कारणों से यूपी कैडर में ट्रांसफर हो गए। एडीजी प्रशांत कुमार की जहां भी तैनाती हुई अपराध और अपराधी हमेशा उनके टारगेट पर रहे।

Tags: adg prashant kumargallantry awardLucknow Newsrepublic day 2022up news
Previous Post

Republic Day 2022: 939 पुलिसकर्मी वीरता पुरस्कार से होंगे विभूषित

Next Post

बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस प्रचारक RPN सिंह, बोले- देर आए दुरुस्त आए…

Writer D

Writer D

Related Posts

Shukra Dev
Main Slider

शुक्र की चाल से बदलेगा भाग्य, कन्या में प्रवेश के बाद 7 राशियों को मिलेगा लाभ

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
Next Post

बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस प्रचारक RPN सिंह, बोले- देर आए दुरुस्त आए...

यह भी पढ़ें

CM पुष्कर ने डीजीपी को दिए निर्देश, आवागमन में जनता की सुविधा का रखें ख्याल

16/09/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता पर बने गीत का किया विमोचन

02/02/2024
Coronavirus

छोटे बच्चों को कितनी मात्रा में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए?

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version