• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ukraine-Russia War: कीव से निकल रहे भारतीय छात्र को लगी गोली

Writer D by Writer D
04/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Ukraine-Russia War) के बीच भारत के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। रूसी हमलों के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) से लौट रहे एक भारतीय छात्र (Indian Student) को गोली (Shot) लगी है। घायल छात्र को आधे रास्ते से ही इलाज के लिए वापस कीव ले जाया गया है। पोलैंड में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह (VK Singh) ने बताया कि हम ज्यादा से ज्यादा भारतीय छात्रों की वतन वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं। घायल छात्र के बारे में पता किया जा रहा है। हम इस पर नजर बनाए हुए हैं।

I received info today that a student coming from Kyiv got shot and was taken back midway. We’re trying for maximum evacuation in minimum loss: MoS Civil Aviation Gen (Retd) VK Singh, in Poland#RussiaUkraine pic.twitter.com/cggVEsqfEj

— ANI (@ANI) March 4, 2022

भारत सरकार ने अपने 4 केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू करने भेजा हुआ है। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह शामिल हैं। मिशन गंगा के संचालन की जिम्मेदारी के लिए वीके सिंह को पौलेंड भेजा गया है। इससे पहले वीके सिंह ने पोलैंड के गुरुद्वारा सिंह साहब में रुके 80 भारतीय छात्रों से भी मुलाकात की थी।

Ukraine-Russia War: विस्फोट के बाद Black Sea में डूबा जहाज कार्गो शिप, चार क्रू मेंबर लापता

बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच पहले ही 2 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है। 1 मार्च को यूक्रेन के खारकीव में रूस ने हवाई हमला किया था। इसमें कर्नाटक के रहने वाले नवीन शेखरप्पा नामक छात्र की मौत हो गई थी। इसके बात विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वे छात्र के शव को भारत लाए जाने की कोशिश कर रहे हैं।

Ukraine-Russia War: सात दिनों में दस लाख लोगों ने यूक्रेन से किया पलायन

2 मार्च को भी यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत हुई थी। मृतक चंदन जिंदल पंजाब का रहने वाला था और 4 साल पहले मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गया था। वह 2 फरवरी को अचानक बीमार पड़ गया था। इसके बाद उसे आईसीयू में एडमिट करवाया गया था। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चंदन की मौत नेचुरल डैथ है। यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास हमारे नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करता रहा है। दूतावास ने इससे पहले किसी भी हालत में कीव और खारकीव छोड़कर कहीं और पहुंचने की अपील की थी।

Tags: # world newsinternational Newsukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 727 अंक लुढ़का

Next Post

क्रूर पिता ने इकलौते बेटे को पुल से नीच फेंका, मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Main Slider

SelectUSA Summit 2026 : भारतीय कंपनियों ने किया 20.5 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश

06/05/2026
Stress causes memory loss
Main Slider

तनाव बढ़ती उम्र में याददाश्त को पहुंचा सकता है नुकसान

04/05/2026
kailash mansarovar
Main Slider

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नेपाल का दावा अनुचित, भारत ने बातचीत की जताई तैयारी

04/05/2026
Import Duty
Main Slider

Hormuz Strait में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अमेरिका का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’, ट्रंप का ऐलान

04/05/2026
Next Post
murder

क्रूर पिता ने इकलौते बेटे को पुल से नीच फेंका, मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

चिकित्सा मानवता की सेवा का क्षेत्र, प्रदेशवासियों का उत्तम स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/11/2024
murder

आठ साल की बच्ची की धारदार हथियार से हत्या, कातिल गिरफ्तार

28/09/2021
लड़कियों को सेक्स स्लेव बनाता था स्वयंभू गुरु keith raniere Self-proclaimed Guru

लड़कियों को सेक्स स्लेव बनाता था स्वयंभू गुरु, कोर्ट ने सुनाई सजा तो बताया निर्दोष

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version