• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Umesh Pal Murder: गोली लगने के बाद असद से भिड़ गया था उमेश, सामने आया नया CCTV फुटेज

Writer D by Writer D
16/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Umesh Pal Murder

Umesh Pal Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder) में एक और नया सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें उमेश पाल गोली लगने के बाद भी शूटर असद से भिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह सीसीटीवी फुटेज 44 सेकंड का है, जिसमें असद पिस्टल से फायर करते हुए दिख रहा है। असद ने गली में ही उमेश को पकड़ लिया और उसके सिर पर गोली मारने की कोशिश की।

दोनों के बीच हाथापाई होती है। उमेश, असद के चंगुल से निकलकर गली में बने पहले मकान में घुसने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक उसको गोलियों से छलनी कर दिया जाता है। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि गोलियों की आवाज सुनकर एक लड़की भी वहां पहुंचती है और उमेश के पास जाती है लेकिन फायरिंग देखकर वह डर जाती है।

लड़की भागकर उमेश (Umesh Pal) के घर पहुंच कर उसकी जानकारी देती है। फुटेज में असद अपनी कमर में पिस्टल खोंसते दिख रहा है और उसी वक्त गोली लगने से जख्मी गनर राघवेंद्र गली में भागता हुआ नजर आ रहा है। पीछे से गुड्डू मुस्लिम भी उस पर बम फेंक देता है। 24 फरवरी को उमेश पाल और दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े गोली और बम मार कर हत्या कर दी थी।

महज 44 सेकंड में हुई थी पूरी वारदात

घटना के एक चश्मदीद ने बताया था कि हमले में उमेश पाल को गोली लग गई, जिसके बाद वो अपने घर की तरफ भागे, इस पर बदमाशों ने तंग गली में घुसकर फायरिंग की, उमेश पाल का गनर संदीप निषाद भी घायल होने के बाद गली में भागा, जिसको निशाना बनाते हुए बदमाशों ने गली में बम मार दिया, संदीप घायल अवस्था में घर के बाहर गिर पड़ा। इस पूरी वारदात को महज 44 सेकंड के अंदर अंजाम दिया गया।

भूकंप के तेज झटके थर्राया ये देश, रिक्टर स्केल पर 7.0 थी तीव्रता

उमेश पाल ने इसी मामले में अतीक अहमद के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। 24 फरवरी को इसी मामले में बहस के लिए उमेश पाल कोर्ट गया था। कोर्ट से निकलने के बाद उमेश पाल अपने भतीजे की क्रेटा कार से घर वापस आ रहे थे। बदमाशों ने कोर्ट से उसका पीछा किया था और गाड़ी से उतरते ही घर के सामने गोली मारकर उमेश पाल की हत्या कर दी।

दो आरोपी ढेर, पांच फरार

इस हत्याकांड (Umesh Pal Murder) में अब तक दो आरोपी एनकाउंटर में मार गिराए गए हैं, जबकि पांच शूटर अभी भी फरार हैं। इसमें माफिया अतीक अहमद का बेटा असद भी शामिल है। पुलिस की जांच में अब तक सामने आया कि साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद ने उमेश पाल की हत्या का फरमान जारी किया, जिसे बरेली जेल में बंद अशरफ ने प्लान किया था।

Tags: Prayagraj NewsPrayagraj Shotoutumesh pal murderup news
Previous Post

भूकंप के तेज झटके थर्राया ये देश, रिक्टर स्केल पर 7.0 थी तीव्रता

Next Post

आतंक का पर्राय बन चुका सुभाष यादव गैंग का बदमाश ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

Jan ki Sarkar Jan ke Dwar
Main Slider

“ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

13/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

दुर्योधन की प्रतिमा लगाने की वकालत, बाबर की कब्र में सजदा का समर्थन, लेकिन वंदे मातरम का विरोध करते हैं सपा नेताः मुख्यमंत्री

13/02/2026
CM Yogi
Main Slider

गिरगिट भी पश्चाताप करेगा कि ये समाजवादी मुझसे भी आगे निकल गएः मुख्यमंत्री

13/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

विरासत और विकास के साथ उत्तर प्रदेश का आगे बढ़ना आधुनिक रामराज्य की अनुभूति हैं – मुख्यमंत्री

13/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य की परंपरा मर्यादा से चलती है, मनमर्जी से नहीं: मुख्यमंत्री

13/02/2026
Next Post
Encounter

आतंक का पर्राय बन चुका सुभाष यादव गैंग का बदमाश ढेर

यह भी पढ़ें

pomegranate

ब्लैकहेड्स को दूर कर देगा इस फल का छिलका

08/01/2025
murder

घर में घुसे चोर को भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला

31/10/2021
rape

78 साल के बुजुर्ग ने किया मासूम संग दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version