• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झूलन ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 250 विकेट पूरे करने वाली बनीं पहली महिला क्रिकेटर

Jai Prakash by Jai Prakash
16/03/2022
in खेल
0
झूलन गोस्वामी

झूलन गोस्वामी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India and England) के बीच आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप (ICC Women’s World Cup) 2022 का 15वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने इतिहास रच दिया है। वह वनडे क्रिकेट में 250 विकेट पूरे करने वाली पहली महिला गेंदबाज बन गई हैं। झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने टैमी ब्यूमोंट का विकेट लेकर यह इतिहास रचा।

तो क्या क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी अनुष्का शर्मा

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गत चैंपियन इंग्लैंड को 135 रनों का लक्ष्य दिया है। इस स्कोर के सामने इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मेघना सिंह (Meghna Singh) ने डेनिएल व्याट (Danielle Wyatt) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई, वहीं दूसरी विकेट झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami)के खाते में रही। झूलन ने ब्यूमोंट को एक के निजी स्कोर पर LBW आउट किया।

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज 250 – झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami)

180 – कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक

180 – अनीसा मोहम्मद ️

168 – शबनम इस्माइल

164 – कैथरीन ब्रंट

चकदा एक्सप्रेस नाम से मशहूर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami)  इससे पहले महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लिन फुलस्टन को पछाड़ा था। झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) के नाम वर्ल्ड कप में 41 विकेट दर्ज है।

भारत ने न्यूजीलैंड को 161 रन पर समेटा, झूलन गोस्वामी के 210 विकेट पूरे

बात भारतीय पारी की करें तो टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले 10 ओवर में भारत ने यस्तिका भाटिया, मिताली राज और दीप्ति शर्मा के रूप में तीन विकेट खो दिए। श्रबसोल ने यहां दो विकेट लिए हैं, वहीं दीप्ति शर्मा रन आउट हुईं। हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ 33 रनों की साझेदारी कर कुछ देर साथ जरूर दिया, मगर डीन ने उन्हें 14 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसी ओवर में स्नेह राणा को भी डीन ने अपना शिकार बनाकर भारत को 5वां झटका दिया।

https://twitter.com/ICC/status/1503949649048215554?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1503949649048215554%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Fstory-jhulan-goswami-becomes-the-first-women-bowler-to-complete-250-wickets-in-odi-ind-w-vs-eng-w-womens-world-cup-2022-6041661.html

टीम इंडिया की उम्मीदें तब टूटी जब 22वें ओवर में एक्लेस्टोन ने 35 के निजी स्कोर पर मंधाना को LBW आउट किया। मंधाना ने रिव्यू जरूर लिया मगर थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। मंधाना के बाद भारत को 7वां झटका पूजा वास्त्राकर के रूप में लगा वह 6 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटी।

झूलन गोस्वामी ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

इसके बाद आखिरी तीन विकेट भी भारत ने जल्द खो दिए। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गत चैंपियन के सामने 135 रनों का लक्ष्य रखा है। मंधाना के अलावा ऋचा ने 33 और झूलन ने 20 रनों की पारी खेली।

 

Tags: Jhulan GoswamiJhulan Goswami made a recordJhulan Goswami made a record 250Jhulan Goswami recordwomen's world cup Jhulan Goswami
Previous Post

जंग के बीच तीन देशों के प्रधानमंत्री पहुंचे कीव, बोले- हमें इस त्रासदी को रोकना होगा

Next Post

इंग्लैंड से हार के बाद मिताली ने बताया कहां हुई गलती

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Next Post
Mithali

इंग्लैंड से हार के बाद मिताली ने बताया कहां हुई गलती

यह भी पढ़ें

Swatantradev

नेतागीरी का मतलब फॉर्च्यूनर से किसी को कुचलना नहीं : स्वतंत्रदेव

10/10/2021
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

पुरुष वेश्या बनाने का झांसा देकर एक लाख 54 हजार की ठगी

25/01/2022
मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का जानें विधान how to worship the nine forms of Maa Durga in Navratri

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का जानें विधान

07/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version