• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेतागीरी का मतलब फॉर्च्यूनर से किसी को कुचलना नहीं : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रविवार को नसीहत दी। उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चे की कार्यसमिति में बोलते हुए कहा कि नेतागीरी का मतलब किसी को लूटना नहीं होता है।

यूपी बीजेपी चीफ ने कहा, ”नेतागीरी का मतलब किसी को लूटने नहीं आए हैं। फॉर्च्यूनर से किसी को कुचलने नहीं आए हैं। वोट आपके व्यवहार की वजह से ही आपको मिलेगा। अगर जिस मोहल्ले में आप रहते हैं, वहां दस लोग आपकी तारीफ करते हैं तो मेरा सीना चौड़ा हो जाएगा। यह नहीं होता कि जिस मोहल्ले में रहते हैं, लोग आपकी शक्ल नहीं देख पाएं।”

बता दें कि लखीमपुर खीरी में पिछले रविवार को बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच जबरदस्त हिंसा हुई थी। इसमें केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र पर किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप लगा था। हालांकि, आशीष दावा करता रहा कि घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद नहीं था, बल्कि वह दूर एक कार्यक्रम में था।

देश में गहराया कोयला संकट, NTPC की दूसरी इकाई भी हुई बंद

इसके बाद सामने आए कई वीडियो में थार गाड़ी किसानों को कुचलते हुए दिखाई दी थी। उसके पीछे एक फॉर्च्यूनर गाड़ी भी तेजी से निकलते देखी जा सकती थी। विवाद बढ़ने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने लखीमपुर खीरी का दौरा किया था और बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद पुलिस ने आशीष मिश्र को बीते दिन 12 घंटे लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम ब्रांच ने आशीष को पहले भी तलब किया था लेकिन तब आशीष नहीं पहुंचा था। इसके बाद अगले दिन फिर से उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया, जहां पर समय से पहले पहुंचा। पहले समन पर नहीं पहुंचने के बाद आशीष के नेपाल भागने की भी चर्चा थी।

हालांकि, आशीष के पिता और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी खुद सामने आए थे और कहा था वह कहीं नहीं गया है। पूछताछ में शामिल होने के दौरान आशीष ने पुलिस अधिकारियों को कई वीडियोज भी सौंपे हैं, जिसके जरिए उसने दावा किया कि वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। इस दावे का क्रॉस एग्जामिनेशन करने के लिए पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Tags: lakhimpur caseLucknow NewsSwatantradevup news
Previous Post

बेटी के जन्मदिन पर जमकर झूमी श्वेता तिवारी, फैंस बोले- कौन कह सकता है कि आप मां हैं

Next Post

मिशन शक्ति के तीसरे चरण में अपराधियों को सजा दिलाने के सार्थक नतीजे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
avnish awasthi

मिशन शक्ति के तीसरे चरण में अपराधियों को सजा दिलाने के सार्थक नतीजे

यह भी पढ़ें

यूएई में कोरोना

यूएई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 97 हजार के पार, 426 की मौत

04/10/2020
Train

ट्रेन से कट कर एक ही परिवार की तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

27/03/2021
Earthquake

भूकंप के झटकों से डोला पिथौरागढ़ और बागेश्वर, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version