• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Umesh Pal Murder: विजय-अरबाज का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों को नोटिस

Writer D by Writer D
20/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Umesh Pal Murder Case

Umesh Pal Murder Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder) में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने असद सहित चार बदमाशों को एनकाउंटर (Encounter) में ढेर किया है। बदमाश अरबाज और विजय चौधरी के एनकाउंटर के दौरान जो भी पुलिसकर्मी शामिल थे, उन्हें न्यायिक आयोग ने अब नोटिस भेजा है। इन पुलिसकर्मियों का लखनऊ स्थित न्यायिक आयोग के दफ्तर में बयान दर्ज किया जाएगा।

पुलिस ने अबतक जिन बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया है, उनके नाम असद, गुलाम, अरबाज और विजय चौधरी हैं। असद तो माफिया अतीक अहमद का बेटा है। पुलिस का कहना था कि जब इन बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गई तो ये उनपर हमला करने लगे। ऐसे में पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी और ये सभी मारे गए।

हालांकि, बदमाशों के एनकाउंटर पर सपा, बसपा सहित कई दलों के नेताओं ने सवाल उठाए थे। आरोप लगाया था कि पुलिस ने फर्जी तरीके से इनका एनकाउंटर किया। ये सभी बदमाश सरेंडर करना चाहते थे।

हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था। वहीं, इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे माफिया अतीक अहमद और अशरफ की भी हत्या हो चुकी है।

‘7 जून को शहर में मचेगी तबाही’, धमकी भरी चिट्ठी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप

इसी साल की 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश की गोली मारकर बदमाशों ने दर्दनाक मौत दी थी। उमेश कोर्ट से अपने ही अपहरण केस की पैरवी करके अपनी गाड़ी से लौट रहा था। उसके साथ दो सिक्योरिटी गार्ड भी उसकी सुरक्षा में मौजूद थे। तभी बदमाश आए और गोली और बम से हमला बोल दिया। इस हमले में उमेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Tags: encounterPrayagraj Newsprayagraj shootoutumesh pal murderup news
Previous Post

‘7 जून को शहर में मचेगी तबाही’, धमकी भरी चिट्ठी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप

Next Post

हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Hemkund Sahib

हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

यह भी पढ़ें

3 planets will transit

04 मई राशिफल: आज इन को मिलेगा भाग्य का साथ

04/05/2022
pregnant

5 चीज़ों से दूर रहे गर्भवती महिलाएं, हो सकती हैं घातक

14/01/2022

पहले बरसाई गोलियां, फिर फेंका ग्रेनेड… CISF जवानों की बस पर हमले का Video आया सामने

23/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version