• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा, इन दो राज्यो में बड़ी संख्या में मौजूद हैं ISIS आतंकवादी

Desk by Desk
25/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
भारत में ISIS

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा, भारत के इन दो राज्यो में बड़ी संख्या में मौजूद हैं ISIS आतंकवादी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिनेवा। आतंकवाद पर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में आगाह किया गया है केरल और कर्नाटक में आईएसआईएस आतंकवादियों की ‘काफी संख्या’ हो सकती है और इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा आतंकवादी संगठन, क्षेत्र में हमले की साजिश रच रहा है। माना जाता है कि इस संगठन में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यामार के 150 से 200 आतंकवादी हैं।

आईएसआईएस, अल-कायदा और संबद्ध व्यक्तियों एवं संस्थाओं से संबंधित विश्लेषणात्मक सहायता एवं प्रतिबंध निगरानी दल की 26वीं रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) तालिबान के तहत अफगानिस्तान के निमरूज, हेलमंद और कंधार प्रांतों से काम करता है।

500 साल बाद आया राम मंदिर भूमि पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त : सीएम योगी

इसमें कहा गया, ‘खबरों के मुताबिक संगठन में बांग्लादेश, भारत, म्यामार और पाकिस्तान से 150 से 200 के बीच सदस्य हैं। एक्यूआईएस का मौजूदा सरगना ओसामा महमूद है, जिसने मारे गए आसिम उमर की जगह ली है। खबरें हैं कि एक्यूआईएस अपने पूर्व आका की मौत का बदला लेने के लिए क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई की साजिश रच रहा है।’

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एक सदस्य राष्ट्र ने खबर दी है कि 10 मई, 2019 को घोषित, आईएसआईएल के भारतीय सहयोगी (हिंद विलायाह) में 180 से 200 के बीच सदस्य हैं।’ इसमें कहा गया कि केरल और कर्नाटक राज्यों में आईएसआईएल सदस्यों की अच्छी-खासी संख्या है।’

पिछले साल मई में, इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस, आईएसआईएल और दाएश के तौर पर भी जाना जाता है) आतंकवादी संगठन ने भारत में नया ‘प्रांत’ स्थापित करने का दावा किया था। यह कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के बाद अनोखी तरह की घोषणा थी।

गैंगस्टर विकास दुबे ने फरारी के दौरान भाजपा नेता से मांगे थे 20 लाख रुपए

खूंखार आतंकवादी संगठन ने अपनी अमाक समाचार एजेंसी के माध्यम से कहा था कि नई शाखा का अरबी नाम ‘विलायाह ऑफ हिंद’ (भारत प्रांत) है। जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस दावे को खारिज किया था। इससे पहले, कश्मीर में आईएसआईएस के हमलों को इसके तथाकथित खुरासान प्रांतीय शाखा से जोड़ा जाता रहा है जिसका गठन 2015 में हुआ था और जिसका लक्ष्य ‘अफगानिस्तान, पाकिस्तान और पास के क्षेत्र’ थे।

Tags: "Salary crisis24ghante online.comISIS in IndiaISIS in two states of IndiaISIS आतंकी संगठनUN disclosedभारत के दो राज्यों में ISISभारत में ISISयूएन का खुलासा
Previous Post

पीएसी के नौ जवानों समेत 13 नए कोरोना पाॅजिटिव, संक्रमितों की संख्या 410 हुई

Next Post

पंजाब में 24 घंटों में कोरोना से 5 की माैत, 8 हजार से अधिक लोग रोगमुक्त

Desk

Desk

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Nitin Nabeen
राजनीति

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान: नितिन नबीन

29/05/2026
Next Post
बलिया में 54 कोरोना पॉजिटिव 54 Corona positive in Ballia

पंजाब में 24 घंटों में कोरोना से 5 की माैत, 8 हजार से अधिक लोग रोगमुक्त

यह भी पढ़ें

ये देश जो अपने यहां रहने के लिए देते हैं आपको पैसे

02/12/2021
Sandalwood Face Pack

इसके इस्तेमाल से मिलेगी ग्लोइंग स्किन

22/10/2025
gangotri

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमनोत्री धाम के कपाट, धामी भी रहे मौजूद

03/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version