• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेकाबू कार ने राहगीरों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत

Writer D by Writer D
27/03/2022
in उत्तर प्रदेश, आजमगढ़, क्राइम
0
kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। जिले में रविवार दोपहर बाद रफ्तार का कहर नजर आया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही बालवरगंज के पास बेकाबू कार ने राहगीरों को रौंद (trampled) दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार कई बार पलटी है। उसमें छह लोग बैठे थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर अफरातफरी मची रही। कार सवार लोग बसखारी स्थित दरगाह में मत्था टेक लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक अतरौलिया थाना क्षेत्र के पंचरी भगतपुर गांव निवासी 60 वर्षीय संत राम अपने बेटे प्रदीप (25) और छह साल के बच्चे के साथ बाइक से घर जा रहे थे। वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही बालवरगंज के पास पहुंचे ही थे कि अतरौलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई।

वह राहगीरों को रौंदते हुए डिवाइडर के दूसरी तरफ जाकर एक चाय की दुकान में घुस गई। जिससे चाय की दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। इस दुर्घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस 108 नंबर पर दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भिजवाया।

मृतकों में संतराम (60) पुत्र भागीरथी निवासी पचरी भगतपुर थाना अतरौलिया, राम अवध (55) पुत्र कबिलाश और रामफेर (65) पुत्र शंकर निवासी लहरपार थाना कप्तानगंज के हैं। वहीं  25 वर्षीय प्रदीप और छह वर्ष का मासूम सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी कई बार पलटी है। उसमें करीब आधा दर्जन लोग बैठे थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार पहिया वाहन में सवार लोग बसखारी स्थित दरगाह में मत्था टेकने गए थे। हालांकि अभी घायलों का नाम व पता अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Tags: accident newsazamgarh newscar accidentcrime news
Previous Post

RRR का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार, दूसरे दिन भी की बंपर कमाई

Next Post

IPL 2022: पटेल और ललित ने मुंबई से छीनी जीत, दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से जीता मैच

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
AK Sharma
Main Slider

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की धरती पर गुंडों, माफिया को पनपने नहीं देंगे : मुख्यमंत्री योगी

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

देश और समाज के लिए जीता है भाजपा कार्यकर्ता: सीएम योगी

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में मददगार होगी कंप्यूटर लैब: सीएम योगी

06/04/2026
Next Post

IPL 2022: पटेल और ललित ने मुंबई से छीनी जीत, दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से जीता मैच

यह भी पढ़ें

आर्गेनिक और नेचुरल ब्यूटी में विश्वास करती है निहारिका रायजादा

10/11/2020
Twin Towers

Twin Towers ढहाने के लिए अंतिम निरीक्षण

27/08/2022
New Year

शुक्रवार के दिन जरूर करें ये उपाय, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

12/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version