• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2022: पटेल और ललित ने मुंबई से छीनी जीत, दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से जीता मैच

Writer D by Writer D
27/03/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुम्बई। आल राउंडर अक्षर पटेल (नाबाद 38) और ललित यादव (नाबाद 48) की शानदार पारियों तथा उनके बीच 30 गेंदों पर 75 रन की तूफानी अविजित साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल मुकाबले में रविवार को 10 गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर रोमांचक जीत हासिल की।

मुंबई ने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की नाबाद 81 रन की विस्फोटक पारी से 20 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन दिल्ली ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाकर चौंकाने वाली जीत हासिल की।

अक्षर पटेल ने मात्र 17 गेंदों पर नाबाद 38 रन में दो चौके और तीन छक्के लगाए जबकि ललित ने 38 गेंदों पर नाबाद 48 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए।

दिल्ली ने मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए 3.3 ओवर में 30 रन की तूफानी शुरुआत की। लेकिन इसके बाद उसके विकेट नियमित अंतराल में गिरते रहे। पृथ्वी शॉ ने 24 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन की जोरदार पारी खेली। टिम साइफ़र्ट ने 14 गेंदों में चार चौकों की मदद से 21 रन बनाये।

दिल्ली ने 14वें ओवर तक जाते जाते अपने छह विकेट 104 रन तक गंवा दिए। इस समय तक मुंबई जीत की स्थिति में नजर आ रही थी लेकिन अक्षर और ललित ने इसके बाद कमाल की बल्लेबाजी करते हुए जीत मुंबई के हाथों से छीनकर दिल्ली की झोली में डाल दी। कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ़ दे मैच का ख़िताब दिया गया।

इससे पहले ईशान ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 67 रन की ओपनिंग साझेदारी की। रोहित के आउट होने के बाद ईशान ने मुंबई की पूरी पारी को संभाले रखा। रोहित ने 32 गेंदों पर 41 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए जबकि ईशान मात्र 48 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा ने तीन चौकों की मदद से 22 और टीम डेविड ने एक छक्के के सहारे 12 रन बनाये।किशन ने रोहित के साथ पहले एक बढ़िया ओपनिंग साझेदारी की और फिर अंत में एक फ़िनिशर का रोल भी निभाया।

दिल्ली की तरफ से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव 18 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। दिल्ली की टीम से कुलदीप आज एक अलग रंग में दिखे और उन्होंने कई अहम विकेट लिए।

IPL 2022: ईशान के विस्फोटक अर्धशतक से मुंबई का मजबूत स्कोर

Tags: cricket newsipl 2022IPL 2022 newsipl 2022 updates
Previous Post

बेकाबू कार ने राहगीरों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत

Next Post

पीएम मोदी ने स्विस ओपन जीतने पर पी वी सिंधु को दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post
modi sindhu

पीएम मोदी ने स्विस ओपन जीतने पर पी वी सिंधु को दी बधाई

यह भी पढ़ें

राशिफल

राशिफल: जाने दीपावली के शुभ अवसर पर किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

14/11/2020
पूर्व पार्षद देवा उसरे की हत्या

नागपुर : पूर्व पार्षद पूर्व पार्षद देवा उसरे की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

16/08/2020
PWD

PWD का अजब खेल! 1.5 करोड़ का बजट किया जारी, उसी दिन कर दिया काम और भुगतान

09/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version