• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में घुसा बेकाबू ट्रक, किसान की मौत

Writer D by Writer D
05/10/2022
in उत्तर प्रदेश, बांदा
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जनपद के बबेरू-बांदा मार्ग पर मंगलवार को एक बेकाबू ट्रक (Uncontrollable truck ) घर में घुस गया। हादसे में किसान और दो मवेशियों की मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक ट्रांसफार्मर में टकरा कर रुक गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया लेकिन ग्रामीणों ने खलासी को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

घटनास्थल पर पहुंचे बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने बताया कि बबेरू थाना क्षेत्र के पतवन गांव निवासी 60 वर्षीय किसान चुन्ना उर्फ चुनबाद तीन बीघा के काश्तकार थे। वह सोमवार देर शाम घर से देवी पंडाल में मां की प्रतिमा देखने की बात कहकर निकले थे। देर रात लौटे तो परिजनों की नींद नहीं खराब हो, इस वजह से दरवाजे के बाहर छप्पर के नीचे सो गए।

मंगलवार को फतेहपुर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक छप्पर के नीचे सो रहे चुन्ना को रौंदते हुए आगे बढ़ा और दो मवेशियों को भी कुचल दिया। बिजली के खंभे से टकरा कर ट्रक रुका तो चालक भाग निकला। खलासी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

खलासी ने बताया कि नींद का झोंका आने की वजह से हादसा हुआ है। विधायक का कहना है कि इस घटना में जहां बुजुर्ग किसान की मौत हो गई है वही राजा की गाय और राम नरेश की भैंस भी मर गई हैं। जिससे उन्हें आर्थिक रूप से भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा तीनों परिवारों को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।

किसान की मौत से दिव्यांग पत्नी सुमित्रा बदहवास हो गई। एक बेटा और एक बेटी का हाल बेहाल हो गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

Tags: accident newsbanda news
Previous Post

बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, सीएम धामी बोले- प्रार्थना है कि सब सुरक्षित रहें

Next Post

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक बच्चे की मौत, 20 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Bio-plastic being made from hemp waste
उत्तर प्रदेश

4 गुना अधिक कार्बन डाईऑक्साइड सोखने वाले हेम्प वेस्ट से बन रही बायो-प्लास्टिक

28/06/2025
CM Yogi has personal interest in AYUSH and Yoga
उत्तर प्रदेश

आयुष और योग के जरिए यूपी बनेगा हेल्थ टूरिज्म का हब

28/06/2025
CM Yogi
Main Slider

भामाशाह का त्याग ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना का प्रतीक : मुख्यमंत्री

28/06/2025
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विधायक ने किया उद्घघाटन

28/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपति की भव्य अगवानी करेगा गोरखपुर : योगी

28/06/2025
Next Post
Truck-Trolley Collision

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक बच्चे की मौत, 20 घायल

यह भी पढ़ें

vinayak chaturthi 2021

सकट चौथ 2021: आज रखा जाएगा संकष्टि चतुर्थी का व्रत, जानें आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चांद

31/01/2021
Suicide

छात्रा ने की फांसी लगाकर की खुदकुशी

31/12/2023

इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 हजार से अधिक हुई, अब तक 302 लोगों की मौत

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version