• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का बढ़ रहा मान-सम्मान : धामी

Writer D by Writer D
05/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुक्रवार को कहा कि आदि गुरु श्री शंकराचार्य जी भारत की राष्ट्रीय एवं आध्यात्मिक चेतना के सूत्रधार थे तथा कलयुग में वह भगवान शंकर के साक्षात अवतार स्वरूप हैं।

श्री धामी ने कहा कि आदि गुरु श्री शंकराचार्य ने हिन्दू धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जगन्नाथपुरी, द्वारिकापुरी, रामेश्वरम एवं बदरीनाथ के रूप में चार मठों की स्थापना कर भारतवर्ष को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। वर्ष 2013 की आपदा में आदि गुरु शंकराचार्य जी की समाधि पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। आज उनकी समाधि का पुनर्निर्माण और उनकी दिव्य प्रतिमा की स्थापना सम्पूर्ण देश की ओर से आदि गुरू शंकराचार्य जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एवं भारतीय संस्कृति का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान सम्पूर्ण विश्व में बढ़ रहा है। आज भारत विश्व गुरू के पद पर पुनः आरूढ़ होने के लिए तैयार हो रहा है। श्री केदार धाम के पुनर्निर्माण एवं आदिगुरू शंकराचार्य जी की समाधि की पुर्नस्थापना के लिए आदिगुरू जैसी ही जीजीविषा, संकल्प और धैर्य की आवश्यकता थी, जो श्री मोदी के नेतृत्व में परिलक्षित होती है।

PM मोदी ने बाबा केदार का किया रुद्राभिषेक, गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण

श्री धामी ने कहा कि यह पुनर्निर्माण कार्य सिर्फ ईंट, बालू, पत्थर एवं इस्पात की सरंचनाएं नही है बल्कि एक स्वप्नदृष्टा एवं दूरदर्शी नेता के विजन का साकार प्रतिरूप है।”

उन्होंने कहा, “ शिक्षा, जन-स्वास्थ्य, बिजली, पानी, संपर्क ,रोजगार, महिला एवं बाल विकास, खेती-किसानी, सिंचाई हर क्षेत्र में उत्तराखण्ड ने पिछले पांच वर्षों में अभूतपूर्व तरक्की की है। प्रधानमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप 2025 में उत्तराखण्ड स्थापना के रजत जयंती वर्ष में हम अपने प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा, “ माननीय प्रधानमंत्री जी , हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपके द्वारा दिये गए मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को अपनाकर आपके सपनों का नया भारत बनाने में हम अपना पूर्ण योगदान देते रहेंगे।”

Tags: aadi guru shankracharyacm pushkar singh dhamiKedarnath dhamNational newsUttrakhand News
Previous Post

अमेजन से मंगवाया पाउच, पैकेट से निकली ऐसी चीज की उड़ गए होश

Next Post

कल अपने सैनिकों के साथ था, आज सैनिकों की भूमि पर हूं : मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

24 Kosi Parikarima
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के प्रयासों से पुनः शुरू हुई संभल की पौराणिक 24 कोसी परिक्रमा

25/10/2025
Rahul Gandhi
राजनीति

सफ़र अमानवीय… कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? राहुल गांधी ने रेलवे से पूछा सवाल

25/10/2025
IRCTC
Main Slider

छठ के सफर पर ब्रेक! IRCTC साइट-ऐप क्रैश

25/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फॉर्मर रजिस्ट्री में सीतापुर नंबर-1, प्रदेशभर में 54% किसानों का पंजीकरण पूर्ण

25/10/2025
chhath puja
Main Slider

छठ पूजा के दौरान ऐसे लोग रखें इन बातों का ध्यान, आस्था के साथ बनी रहेगी सेहत

25/10/2025
Next Post

कल अपने सैनिकों के साथ था, आज सैनिकों की भूमि पर हूं : मोदी

यह भी पढ़ें

पेट पर जमी चर्बी को दूर कर देंगे ये उपाय, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

28/01/2022
Vaibhav Laxmi Mantra

आज के दिन इस तरह करें मां वैभव लक्ष्मी का व्रत और पूजन

17/12/2021
Sharadiya Navratri

नवरात्रि पर ये काम करने से पूरे साल बरसती है मां दुर्गा की कृपा

22/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version